एक्सप्लोरर

फास्टैग में बार-बार रीचार्ज का झंझट खत्म, जानें कैसे मिलेगा सालाना पास और किन हाईवे पर होगा लागू

Annual Fastag: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज एक बड़ा ऐलान किया है. देश में 15 अगस्त 2025 से वार्षिक फास्टैग शुरू हो जाएगा. जिसकी कीमत 3000 रुपये है. 

Annual Fastag: चार पहिया वाहन चालकों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज एक बड़ा ऐलान किया है. देश में 15 अगस्त 2025 से वार्षिक फास्टैग शुरू हो जाएगा. जिसकी कीमत 3000 रुपये है. यानी अब वाहन चालकों को बार-बार टोल नहीं देना होगा. सिर्फ एक बार ही एनुअल फास्टैग लेकर वह बिना किसी रूकावट के आराम से सफर कर सकेंगे.

देशभर में 15 अगस्त 2025 से यह फास्टैग लॉन्च हो जाएगा. इस फास्टैग की बात की जाए. तो इसकी अवधि 1 साल या फिर 200 यात्राओं तक रहेगी. इनमें से जो पहले पूरा हो जाए. चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप हासिल कर पाएंगे यह  वार्षिक फास्टैग. क्या होगी इसके लिए प्रोसेस. 

इस तरह मिलेगा वार्षिक फास्टैग

अगर आपके पास वार्षिक फास्टैग नहीं है. तो आप इसे आसानी से हासिल कर सकते हैं. वार्षिक फास्टैग पास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके एक्टिवेशन और रिन्युअल को बेहद आसान और डिजिटल फ्रेंडली बनाने के लिए सरकार जल्द ही एक समर्पित लिंक लॉन्च करने जा रही है. यह लिंक राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के साथ-साथ NHAI और MoRTH की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा. 

इससे यूज़र्स बिना किसी मैन्युअल झंझट के अपने फास्टैग वार्षिक पास को कुछ क्लिक्स में एक्टिवेट या रिन्यू कर सकेंगे. इस पूरी प्रोसेस को पेपरलेस, तेज़ और ट्रांसपेरेंट बनाने पर फोकस किया गया है. जिससे करोड़ों निजी वाहन मालिकों को बेहतरीन डिजिटल एक्सपीरियंस मिल सकेगा. 

यह भी पढ़ें: लिफ्ट में फंसने के बाद सबसे पहले करें ये काम, ऐसे बच सकती है आपकी जान

किन हाईवे पर होगा लागू?

फास्टैग के इस वार्षिक पास को लेकर बहुत से लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी आ रहे हैं. देश के किन हाईवे और एक्सप्रेस वे पर यह नया वार्षिक पास लागू होगा. तो आपको बता दें यह देश के सभी नेशनल हाईवे,स्टेट हाईवे  और सभी एक्सप्रेसवे पर लागू होगा. इस वार्षिक पास के लागू होने से बार-बार रिचार्ज का झंझट भी खत्म हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: यूपी के किन किसान परिवारों के खाते में आए 5 लाख रुपये, जानें क्या है योगी सरकार की ये योजना

आपको बता दें कमर्शियल वाहनों पर यह वार्षिक पास लागू नहीं होगा. यह सिर्फ निजी कार. जीप, वैन और नॉन कमर्शियल वाहनों पर ही लागू होगा. इस पास के लागू होने के बाद 60 किलोमीटर के दायरे में आने वाले टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स की समस्या भी खत्म हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: तीन दिन में टोल फीस पर होगा बड़ा फैसला, नितिन गडकरी बोले- अब कोई मुझे टोल मंत्री कहकर नहीं करेगा ट्रोल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR पेंडिंग, फिर भी नहीं रोक सकते किसी कर्मचारी की ग्रेच्युटी- गुजरात हाई कोर्ट
FIR पेंडिंग, फिर भी नहीं रोक सकते किसी कर्मचारी की ग्रेच्युटी- गुजरात हाई कोर्ट
LPG Rule: घर में रख सकते हैं 5 किलो के दो गैस सिलेंडर, जानें खरीदने के नियम और फायदे
घर में रख सकते हैं 5 किलो के दो गैस सिलेंडर, जानें खरीदने के नियम और फायदे
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की आखिरी तारीख आज, जानें चूक गए तो कितना लगेगा जुर्माना
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की आखिरी तारीख आज, जानें चूक गए तो कितना लगेगा जुर्माना
3 घंटे का सफर 45 मिनट में, DND-सोहना एक्सप्रेसवे तैयार, गडकरी ने क्या बताया?
3 घंटे का सफर 45 मिनट में, DND-सोहना एक्सप्रेसवे तैयार, गडकरी ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget