एक्सप्लोरर

Fan Regulator: बिजली बचाने के लिए पंखे को 1 पर चलाएं या 5 पर, इसमें अक्सर लोग रहते हैं कंफ्यूज! यहां जानिए इसका सही जवाब

Fan Speed Facts: बिजली की बचत को लेकर कई लोग अक्सर इस कन्फ्यूजन में रहते हैं कि पंखे में लगे रेगुलेटर से बिजली की बचत होती भी है या नहीं! आइए आज हम आपको इसका जवाब बताते हैं.

Fan Regulator Fact : बिजली की बचत करने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं. इसके लिए वो कई वैज्ञानिक तरीकों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि कम बिजली खपत में ज्यादा काम हो जाए. एसी को एक निश्चित टेम्प्रेचर पर चलाकर भी बिजली की बचत करने की कोशिश की जाती है. कई लोग पंखे को लेकर भी बिजली खपत कम करने की कोशिश करते हैं. लोगों का मानना है कि अगर पंखे को कम स्पीड पर चलाया जाए तो बिजली की खपत कम हो सकती है. हालांकि, कई लोगों का तर्क है कि पंखा किसी भी स्पीड पर चलाओ उसका कोई फर्क नहीं पड़ता है. तो आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है? क्या सच में रेगुलेटर से आप बिजली की बचत कर सकते हैं? आइए इसके पीछे के विज्ञान को समझें.

यह है सच

अगर सीधे शब्दों में कहें तो पंखे पर खर्च होने वाली बिजली का सीधा संबंध उसकी स्पीड से होता है, लेकिन यह रेग्युलेटर के प्रकार पर भी निर्भर करता है. जी हां, रेग्युलेटर के आधार पर ही यह कहा जा सकता है कि पंखे की स्पीड को नियंत्रित करके बिजली के खर्चे को कम ज्यादा किया जा सकता है. गौरतलब है कि बहुत से रेग्युलेटर ऐसे भी हैं, जो बिजली की खपत पर कोई असर नहीं डालते हैं. ऐसे रेगुलेटर सिर्फ पंखे की स्पीड तक ही सीमित रहते हैं.

इन रेगुलेटर से नही होती बिजली की बचत

कई रेगुलेटर वोल्टेज कम करके पंखे की स्पीड को वोल्टेज कम करके कंट्रोल करते हैं. ये रेगुलेटर पंखे को सप्लाई किए जाने वाले वोल्टेज को घटाकर उसकी रफ्तार को कम कर देते थे. इस तरह पंखे में कम बिजली पहुंचती थी. लेकिन, इनसे बिजली की बचत नहीं होती थी, क्योंकि ये रेगुलेटर एक प्रतिरोधक की तरह काम करता था, उसमें तब भी उतनी ही बिजली जाती थी. इस तरह पंखे की स्पीड कम करने से भी बिजली बचत पर कोई खास असर नहीं पड़ता था. ऐसा सिस्टम पुराने रेगुलेटर में होता था जो आकर में भी काफी बड़े होते थे. 

कैसे बचती है बिजली?

आजकल बाजार में इलेक्ट्रोनिक रेगुलेटर आ रहे हैं. अब इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है. लोगों का मानना है कि इनसे बिजली बचाई जा सकती है. माना जाता है कि नए रेगुलेटर से बिजली के खर्च को 30 से 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है. नए इलेक्ट्रिक रेगुलेटर फायरिंग एंगल को चेंज करके करंट के प्रवाह को कंट्रोल करते हैं. इस तरह जब करंट की खपत कम होती है तो बिजली का खर्च भी कम हो जाता है. इनमें बिजली कंट्रोल के लिए कैपिसिटर आदि का इस्तेमाल होता है. फायरिंग एंगल को बदलने से करंट और वोल्टेड साथ-साथ कम होते है और बिजली की बचत होती है. इसका मतलब यह हुआ कि पंखा जितना तेज पंखा चलेगा बिजली का खर्च भी उतना ही बढ़ेगा और कम स्पीड में खर्चा भी कम ही होगा.

यह भी पढ़ें - अगर कोई गाली या धमकी दे रहा है तो घबराएं नहीं, ये अधिकार बताते हैं कैसे देना है पलटकर जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget