एक्सप्लोरर

अब मिनटों में निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, जान लें क्या होगी प्रोसेस

अब EPFO 3.0 के साथ कर्मचारियों को पीएफ खाते से पैसा निकालने के नए आसान तरीके मिलेंगे. कैसे एटीएम और यूपीआई से कर पाएंगी पीएफ खाते से निकासी? जान लीजिए अपने काम की बात.

लगभग हर नौकरी करने वाले का पीएफ खाता होता है और इसे लोग अपनी सेविंग्स का सबसे भरोसेमंद ऑप्शन मानते हैं. ये खाता न सिर्फ रिटायरमेंट के लिए काम आता है. बल्कि अचानक जरूरत पड़ने पर भी मदद करता है. अभी तक इसमें से पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता है और क्लेम अप्रूव होने के बाद अमाउंट खाते में आने में कई दिन लग जाते हैं. 

इस वजह से कई बार इमरजेंसी में लोग परेशान हो जाते हैं. अब इस प्रोसेस को और आसान और फास्ट बनाने की तैयारी हो रही है. नियम बदलने के बाद पीएफ से पैसे निकालना पहले से काफी स्मूथ हो जाएगा और कर्मचारियों को जल्दी राहत मिल पाएगी.

मिनटों में खाते में पहुंचेंगे पीए के पैसे

देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए अब पीएफ खाता से निकासी करना आसान हो जाएगा. आपको बता दें इस साल बड़ा बदलाव आने वाला है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ जल्द ही 3.0 प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है. फिलहाल कर्मचारी अपने खाते से पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम प्रोसेस करते हैं. लेकिन इसमें समय लग जाता है. 

यह भी पढ़ें: पीएम उज्ज्वला योजना में इन महिलाओं को मिलता है फ्री गैस सिलेंडर, आवेदन के लिए ये डाॅक्यूमेंट जरूरी

अब नई सुविधा के बाद आप यूपीआई और एटीएम के जरिए मिनटों में ही पैसा निकाल पाएंगे. इससे करीब 8 करोड़ खाताधारकों को सीधा फायदा होगा. न सिर्फ विड्रॉल बल्कि डिटेल अपडेट करना और क्लेम प्रोसेस भी पहले से कहीं ज्यादा तेज हो जाएगी.

एटीएम और यूपीआई से काम होगा आसान

ईपीएफओ 3.0 के आने के साथ कर्मचारियों के लिए पीएफ निकासी बहुत सरल हो जाएगा. इसमें कर्मचारी अपने यूएएन नंबर को आधार से लिंक करने के बाद एटीएम से सीधे पैसे निकाल पाएंगे. इसके लिए ईपीएफओ की तरफ से अलग एटीएम कार्ड जारी किया जाएगा. जिसे EPFO विदड्रॉअल कार्ड कहा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: EPFO जल्द करने वाला है बड़े बदलाव, UPI और ATM से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

यह कार्ड बैंक एटीएम कार्ड की तरह काम करेगा और पीएफ अकाउंट से सीधे जुड़ा होगा. यानी जैसे आप नार्मली एटीएम से पैसे निकालते हैं. वैसे ही इस कार्ड से भी आसानी से पैसा निकाल सकते हैं. इसके अलावा अगर कोई यूपीआई से पैसा निकालना चाहे तो अपना यूपीआई अकाउंट पीएफ खाते से लिंक करके पैसे निकाल सकता है. 

यह भी पढ़ें: 200 रुपये में ये कंपनी देती है सबसे बेहतरीन डेटा प्लान, जानिए आपके लिए क्या है बेस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget