एक्सप्लोरर

Election 2024: गड़बड़ी होने पर आप कैसे रुकवा सकते हैं वोटिंग, करना होगा बस ये काम

Election 2024: वोट डालने के तुरंत बाद अगर आपको वीवीपैट में किसी दूसरी पार्टी का चुनाव चिन्ह नजर आता है तो आप इस सूरत में शिकायत कर सकते हैं, चुनाव अधिकारी इस पर तुरंत कार्रवाई करता है.

Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दल तैयारी कर रहे हैं, चुनाव आयोग अगले कुछ ही दिनों में तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से साथ ही पूरे देशभर में आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद तमाम तरह की चीजों पर पाबंदी होती है. इसी बीच वोट डालने से पहले लोग अपने अधिकारों को लेकर भी काफी सजग रहते हैं, वोटर्स को पता होना चाहिए कि पोलिंग बूथ पर उनके क्या-क्या अधिकार होते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे पोलिंग बूथ पर वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं और कैसे वोटिंग रुकवा सकते हैं. 

वोटिंग में गड़बड़ी होने पर शिकायत
दरअसल चुनावी प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी यानी पारदर्शिता के लिए ईवीएम के साथ एक वीवीपैट मशीन भी लगाई जाती है, जो आपको ये बताती है कि आपने जिसे वोट दिया है वो उसी पार्टी को मिला है या फिर नहीं. ईवीएम का बटन दबाने के बाद वीवीपैट से एक पर्ची निकलती है, जिस पर उस पार्टी का चुनाव चिन्ह नजर आता है, जिसका बटन आपने दबाया है. 

शिकायत का ये है प्रोसेस
अब अगर आप वोट डाल रहे हैं और वीवीपैट में किसी दूसरी पार्टी का चुनाव चिन्ह आपको नजर आता है तो आप इस सूरत में शिकायत कर सकते हैं. ऐसे में आप दो रुपये की फीस देकर फॉर्म ऑफ डिक्लेरेशन के जरिए चुनौती दे सकते हैं. आपकी शिकायत की सुनवाई होगी और वोटिंग को रोक लिया जाएगा. सबसे पहले ये चेक किया जाएगा कि आपने जो बटन दबाया, उसी की पर्ची निकली है या नहीं. इसके बाद पोलिंग अधिकारी मॉक वोट डालता है, ये वोट चेक करने के लिए होता है कि मशीन ठीक से काम कर रही है या नहीं. बूथ पर मौजूद पोलिंग एजेंट भी फर्जी वोटिंग या गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं.

मशीन चेक करने पर अगर वाकई में गड़बड़ी पाई जाती है तो उस मशीन को बदला जाता है और वोटिंग तब तक रोक ली जाती है, इसकी जगह दूसरी मशीन लगाई जाती है और उसकी भी अच्छी तरह जांच होती है. वहीं अगर मशीन ठीक से काम कर रही है और शिकायत झूठी पाई जाती है तो शिकायत करने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है. 

ये भी पढ़ें - Haldwani Riots: क्या होती है नजूल की जमीन, आम लोगों को इस्तेमाल के लिए कैसे मिलती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड
PPF: अधूरी जानकारी से रुक जाएगा पीपीएफ का ब्याज! जानिए निष्क्रिय होने पर आपके खाते का क्या होता है?
PPF: अधूरी जानकारी से रुक जाएगा पीपीएफ का ब्याज! जानिए निष्क्रिय होने पर आपके खाते का क्या होता है?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget