एक्सप्लोरर

दिल्ली में महिलाओं को कैसे मिलेंगे हर महीने पैसे, जानें कब से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

Delhi Women 2500 Rupees Scheme: भाजपा की जीत के बाद अब दिल्ली की महिलाओं को इंतजार है कि कब उन्हें हर महीने ढाई हजार रुपए मिलेंगे. चलिए आपको बताते हैं कब शुरू हो सकती है यह स्कीम. 

Delhi Women 2500 Rupees Scheme: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है और तकरीबन 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है. लगातार दो बार सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने से बुरी तरह चूक गई. लेकिन अब दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में बहुत से सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीत कर सरकार बनती है तो महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे.

लेकिन अब भाजपा की जीत के बाद  महिलाओं की और चांदी हो गई है. क्योंकि भाजपा ने दिल्ली चुनाव के पहले अपने मेनिफेस्टो में सरकार बनने पर ढाई हजार रुपए देने का ऐलान किया था. अब दिल्ली की महिलाओं को इंतजार है कि कब उन्हें हर महीने ढाई हजार रुपए मिलेंगे. चलिए आपको बताते हैं कब शुरू हो सकती है यह स्कीम. 

मार्च में शुरू हो सकते हैं रजिस्ट्रेशन

जहां आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने एक हजार रुपये के आर्थिक फायदे वाली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की थी. और चुनाव में जीत हासिल होने के बाद इस योजना में मिलने वाले लाभ को हजार रुपए से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का ऐलान किया. तो वहीं बीजेपी ने भी सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने ढाई हजार रुपए देने वाली स्कीम शुरू करने का ऐलान किया था.

यह भी पढ़ें:बिहार के किन अस्पतालों में मिलता है आयुष्मान कार्ड का फायदा? जानें अपने काम की बात

अब जब दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिल चुकी है और सरकार बनाने की तैयारी है. ऐसे में दिल्ली की महिलाओं के मन में सवाल आ रहा है कि उन्हें कब से ढाई हजार रुपए मिलना शुरू होंगे. तो बता दें मार्च के महीने में इस योजना को शुरू किया जा सकता है. क्योंकि दिल्ली चुनाव में रैली के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से महिलाओं को ढाई हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे. यानी इस आधार पर कह सकते हैं कि मार्च में योजना के लिए रजिस्ट्रेश शुरू हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: खराब सिबिल ठीक करने के लिए दूसरा पैन कार्ड बनवाना कितना बड़ा जुर्म? जान लें कानून

किन महिलाओं को मिलेगा?

भाजपा की जीत के बाद अब दिल्ली की महिलाओं के मन में एक सवाल यह भी है कि किन महिलाओं को नई योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा. क्योंकि बता दें आतिशी मार्लेना सरकार ने इस योजना में लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताएं तय की थी. उन्हीं के आधार पर महिलाओं को लाभ दिया जाता था. भाजपा सरकार इस योजना के लिए क्या नियम और पात्रताएं तय करती है. फिलहाल इस बारे में पूरी जानकारी नहीं आई है. लेकिन फिर भी कयास लगाया जा रहा है कि इस योजना का लाभ निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ही होगा.

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड नहीं बन रहा तो यह कार्ड आएगा काम, आसानी से मिलेगा सरकारी स्कीम्स का फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget