एक्सप्लोरर

Indian Railway: एक ही टिकट से कई जगहों की यात्रा कर सकते हैं आप, जानें रेलवे का ये नियम

Railway Rule: रेलवे का एक नियम है, जिसमें अब आप एक ही टिकट से आठ जगहों की यात्रा कर सकते हैं. टिकट में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए छूट भी दी गई है.

घूमने-फिरने के शौकीनों को रेलवे की तरफ से एक कमाल की सुविधा दी जा रही है. जिसमें लोग 8 स्‍टॉप के लिए एक ही टिकट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इस टिकट को सर्कुलर जर्नी टिकट भी कहा जाता है. इस नए नियम की मदद से आप एक ही टिकट से 2 दिन बाद भी सफर कर सकते हैं. भारतीय रेलवे ने यह सुविधा पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए की है, जिससे लोग कम खर्चे में आसानी से घूम सकें.

एक टिकट से कई जगह की यात्रा

बता दें कि सर्कुलर जर्नी टिकट काफी सस्ता और फायदेमंद साबित होता है. जानकारी नहीं होने के कारण लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे टिकट के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप 8 जगहों की यात्रा कर सकते हैं. अगर आपने एक बार इस टिकट को खरीद लिया तो आप बार-बार टिकट खरीदने से बच जाएंगे.

56 दिनों तक वैलिड रहता है टिकट

अगर आपको दिल्ली से मुंबई जाना है और वापस उसी ट्रेन से रिटर्न मुंबई से दिल्ली आना है. तो आपको अलग-अलग टिकट नहीं खरीदना पड़ेगी. आप इसी से आना-जाना कर सकते हैं, क्योंकि यह टिकट 56 दिनों तक वैलिड रहती है. सर्कुलर जर्नी टिकट के जरिए आप एक टिकट से 8 अलग-अलग स्टेशन से यात्रा कर सकते हैं, इसे लेकर आप किसी भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं.

सर्कुलर टिकट को किसी भी श्रेणी के लोग खरीद सकते हैं. आप टिकट काउंटर से इसे नहीं खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा और अपने ट्रैवल रूट की जानकारी अधिकारी को देनी होगी. ध्यान रहे जिस जगह से अपने सर्कुलर यात्रा टिकट लिया है, वहीं पर आपको यात्रा खत्म करनी होगी.

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की वेबसाइट से फर्स्ट क्लास से लेकर स्लीपर क्लास तक की किसी भी सीट की बुकिंग कर सकते हैं. इस टिकट को लेने के लिए आपको कम से कम हजार किलोमीटर की दूरी तय करना ही पड़ेगी. रेलवे ने इसी के साथ एक और नियम लागू किया है. अगर इस टिकट को खरीदने वाले बुजुर्ग पुरुष या महिला है, तो उनके लिए टिकट पर छूट भी दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: विंडो एसी या फिर स्प्लिट एसी... किसमें आता है ज्यादा बिल? अपने कमरे के हिसाब से ये खरीदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल में 22.5 लाख का निवेश, PPF या SIP, किसमें बनेगा सबसे बड़ा फंड?
15 साल में 22.5 लाख का निवेश, PPF या SIP, किसमें बनेगा सबसे बड़ा फंड?
बिना उज्ज्वला कनेक्शन के 5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी? जानें क्या कहते हैं नियम
बिना उज्ज्वला कनेक्शन के 5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी? जानें क्या कहते हैं नियम
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget