एक्सप्लोरर

बिहार की वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी, कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम? ऐसे करें चेक

Bihar SIR Draft Voter List: बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी हो गया. मतदाता इस तरह ड्राफ्ट लिस्ट में चेक कर सकते हैं अपना नाम. जानिए पूरी प्रक्रिया.

इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राज्य में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिसका सीधा असर वोट देने के आपके अधिकार पर पड़ सकता है. इसके तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है. पुराने नाम हटाए जाते हैं और नए जोड़े जाते हैं और गलतियों को ठीक किया जाता है.

आज यानी 1 अगस्त 2025 को इस प्रक्रिया का पहला बड़ा स्टेप पूरा हुआ है. राज्य में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. अब कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है क्या उनका नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं. तो अब मतदाताओं के पास यह चेक करने का मौका है कि उनका नाम लिस्ट से उड़ गया है या बचा है. चलिए बताते हैं कैसे आप अपना नाम इस ड्राफ्ट लिस्ट में चेक कर सकते हैं. 

कैसे चेक करें बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम?

अगर आप बिहार के वोटर हैं तो आप बिहार की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html इस लिंक पर जाना होगा. यहां आपको ड्राफ्ट पोर्टल लिस्ट का लिंक मिल जाएगा. इस लिंक पर जाने के बाद आपको नीचे थोड़ा सा स्क्रॉल करना होगा. 

यह भी पढ़ें: आज से बदल गए हैं UPI के ये नियम, बार-बार बैलेंस चेक करने की आदत है तो पढ़ लें पूरी खबर

आपको नीचे में करेंट अपडेट्स का ऑप्शन मिलेगा. यहां आपको SIR Draft Electoral Roll w.r.t. 01.07.2025 लिखा दिखेगा. इसको क्लिक करते ही एक नया विंडो ओपन हो जाएगा. वहां जाकर आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी. और आप लिस्ट डाउनलोड कर पाएंगे.

सीधे इस लिंक से भी कर सकते हैं चेक

आप https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 इस लिंक पर जाकर सीधे लिस्ट चेक कर सकते हैं.. इसके आपके सामने स्टेट,  जिला, असेंबली कांस्टीट्यूएंसी, सिलेक्ट लैंग्वेज और रोल टाइप का ऑप्शन दिख जाएगा. राज्य में पहले से ही बिहार सिलेक्ट होगा. इसके बाद आपको अपने जिला सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको अपनी असेंबली कांस्टीट्यूएंसी सेलेक्ट करनी होगी और फिर लैंग्वेज सेलेक्ट करनी होगी. लैंग्वेज में आपको हिंदी का ऑप्शन मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा पैसा

इसके बाद आपको रोल टाइप में जाकर ड्राफ्ट रोल 2025 सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद नीचे कई सारी लिस्ट आ जाएंगे इसमें आप अपने बूथ के हिसाब से उस लिस्ट पर क्लिक कर सकते हैं और कैप्चा दर्ज करके डाउनलोड सिलेक्टेड पीडीएफ पर क्लिक करके लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसमें आप नाम चेक कर सकते हैं.

नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका नाम वोटर ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो आपको फॉर्म 6 भरकर जमा करना होगा. यह फॉर्म आप ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in यहां से डाउनलोड कर सकते हैं या ऑफलाइन अपनी विधानसभा क्षेत्र के Electoral Registration Officer या Assistant Electoral Registration Officer के पास से लेकर वहीं सबमिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सड़क पर निकलने से पहले जरूर चेक कर लें गाड़ी के टायरों का प्रेशर, सर्विस सेंटर वाले नहीं बताते यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस में कंबल की जगह दे रहा फ्लोरल कॉमफर्टर्स, यह कितने खास?
रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस में कंबल की जगह दे रहा फ्लोरल कॉमफर्टर्स, यह कितने खास?
Flight में पावर बैंक ले जाना चाहते हैं? अब किस जगह रखें, जान लें ये 5 बातें
Flight में पावर बैंक ले जाना चाहते हैं? अब किस जगह रखें, जान लें ये 5 बातें
Train Cancelled: आज से 21 अक्टूबर तक कई ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने किस रूट पर किया ब्लॉक
Train Cancelled: आज से 21 अक्टूबर तक कई ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने किस रूट पर किया ब्लॉक
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget