एक्सप्लोरर

इस राज्य को मिलने वाली हैं दो अमृत और वंदे भारत, जान लें रूट से लेकर टाइमिंग तक सबकुछ

Vande Bharat Express Train: बिहार को 15 सितंबर को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस, एक वंदे भारत और कटिहार-सिलीगुड़ी नई एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे.

Vande Bharat Express Train: बिहार को 15 सितंबर को रेलवे की तरफ से एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया से वर्चुअल माध्यम से कई नई ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. इनमें दो अमृत भारत एक्सप्रेस, एक वंदे भारत साथ ही एक नई कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस भी शामिल है. रेलवे ने सभी ट्रेनों के उद्घाटन की ड‍िटेल और स्पेशल टाइमटेबल भी जारी कर दिया है.

जोगबनी-रोड अमृत भारत एक्सप्रेस

जोगबनी-रोड अमृत भारत स्पेशल ट्रेन संख्‍या 06602, 15 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे जोगबनी से रवाना होगी. यह ट्रेन फारब‍िसगंज, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानपुर, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा पेरम्‍ और टपाडी सह‍ित अन्‍य स्‍टेशनो पर रुकते हुए 18 सितंबर की सुबह 7:20 बजे रोड तमिलनाडु पहुंचेगी.

सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस

सहरसा-छेहरटा अमृत भारत स्पेशल ट्रेन संख्‍या 05531, 15 सितंबर को 3:30 बजे सहरसा से खुलेगी. यह ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट होते हुए 17 सितंबर की रात 2:00 बजे पंजाब के छेहरटा पहुंचेगी.

जोगबनी-दानपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

जोगबनी-दानपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन संख्‍या, 02631 फारब‍िसगंज से 15 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी. यह अररिया कोर्ट, पूर्णिया, मधेपुर, सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए 11:40 बजे दानपुर पहुंचेगी. दो अमृत भारत और एक वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद प्रधानमंत्री कटिहार-सिलीगुड़ी-कटिहार एक्सप्रेस का भी उद्घाटन करेंगे. यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और शाम 6:05 बजे कटिहार से खुलकर पूर्णिया होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचेगी.

यात्रियों को मिलेगा सीधा कनेक्शन

बिहार में नई ट्रेन शुरू होने को लेकर रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों से न सिर्फ बिहार के जिलों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि यात्रियों को पंजाब और दक्षिण भारत तक पहुंचने में भी आसानी होगी. वही जोगबनी-दानपुर वंदे भारत से पटना आने जाने वाले यात्रियों को तेज और आधुनिक सफर का नया विकल्प भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi Yellow Book Protocol: राहुल गांधी ने नहीं माना येलोबुक प्रोटोकॉल, क्या इसके खिलाफ केस दर्ज करवा सकती है CRPF?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Biogas Production: अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
Delhi-Dehradun Expressway पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget