बेंगलुरु से मुंबई वंदे भारत स्लीपर शुरू, रात 7:45 पर निकलेगी, समझें रूट
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 नवंबर को बेंगलुरु से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन रातभर सफर कर यात्रियों को सुबह मुंबई पहुंचाएगी.

बेंगलुरु और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है. ऐसे में अगर आप भी आने वाले समय में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको इन दोनों शहरों के बीच रात में सफर करने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ऑप्शन मिलेगा. इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह कि आप इसमें रातभर आराम से सफर कर सकेंगे और अगले दिन सुबह मुंबई पहुंच जाएंगे. वहीं, ट्रेन का संचालन हफ्ते में छह दिन होगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार, 1 नवंबर को बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT) से बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना भी मौजूद रहे. उद्घाटन के मौके पर पहली ट्रेन दोपहर 12:15 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई.
बेंगलुरु से मुंबई कब चलेगी ट्रेन?
नियमित रूप से चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 27652 है. यह SMVT बेंगलुरु स्टेशन से शाम 7:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पहुंचेगी. सोमवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी.
रास्ते में किन 8 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
- अनंतपुर
- गुंतकल
- रायचूर
- यादगीर
- कलबुर्गी
- सोलापुर
- पुणे
- कल्याण
इस रूट से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को भी दोनों बड़े शहरों के बीच सफर करने का ऑप्शन मिलेगा.
लंबी दूरी के सफर के लिए तैयार की गई है ट्रेन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को खास तौर पर रातभर और लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें यात्रियों के सोने के लिए बर्थ, बेहतर ऑनबोर्ड सुविधाएं और आधुनिक सुरक्षा दी गई है. रेलवे का मकसद लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक और बेहतर रेल सुविधा देना है.
वाराणसी-दिल्ली के बीच भी शुरू हुई स्लीपर ट्रेन
बेंगलुरु-मुंबई सेवा से एक दिन पहले वाराणसी और नई दिल्ली के बीच भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई. यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए चलेगी. वाराणसी से यह रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वहीं, दिल्ली से रात 9:40 बजे चलकर सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
DIWALI SALE में सच में मिलता है डिस्काउंट या बढ़ती है कीमतें? यहां से समझें पूरी कैलकुलेशन






















