एक्सप्लोरर

Helicopter: पक्षी की तरह आसमान में कैसे उड़ जाता है हेलिकॉप्टर? जानें पायलट हवा में इसे कैसे मोड़ते हैं?

हेलिकॉप्टर एक तरह का एयरक्राफ्ट है, जो उड़ने के लिए रोटेटिंग विंग्स का इस्तेमाल करता है. इन रोटेटिंग विंग्स को ब्लेड्स कहा जाता है. आइए इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल करते हैं

Helicopter Facts: जब हमें बचपन में आसमान से उड़ते हुए हेलिकॉप्टर की आवाज सुनाई देती थी तो हम भाग कर बाहर निकलते और हेलिकॉप्टर को तब तक देखते थे जब तक वह दिखाई देना बंद नहीं हो जाता था. उस समय के बारे में तो कह पाना मुश्किल है, लेकिन थोड़ी समझ आ जाने के बाद जब लोग हेलिकॉप्टर को उड़ता देखते हैं तो मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर इतने वजन वाला यह Helicopter हवा में उड़ कैसे जाता है? और पायलट्स इसे मोड़ते कैसे हैं? आइए आज इन्हीं सवालों के जवाब जानते हैं.

हेलिकॉप्टर एक तरह का एयरक्राफ्ट है, जो उड़ने के लिए रोटेटिंग विंग्स का इस्तेमाल करता है. इन रोटेटिंग विंग्स को ब्लेड्स कहा जाता है. अपने इन्हीं Rotating Blades की मदद से हेलिकॉप्टर वो सब कुछ कर पता है जो हवाई जहाज में करना संभव नहीं है.

कैसे उड़ता है हेलिकॉप्टर?

किसी भी ऑब्जेक्ट को उड़ने के लिए एक Upward Force की आवश्यकता होती है. हेलिकॉप्टर में इस अपवर्ड फोर्स को विंग्स जेनरेट करते हैं. wings, अपवर्ड फोर्स जेनरेट करने के लिए Bernoulli Principle के आधार पर काम करते हैं. Bernoulli’s Principle के अनुसार, जब स्पीड बढ़ती है तो प्रेशर घटता है और जब स्पीड घटती है तो प्रेशर बढ़ता है. इस तरह हवा की स्पीड और हवा का प्रेशर एक दूसरे से संबंधित होता है. विंग्स को कुछ इस तरह से बनाया जाता है कि उनका ऊपर का भाग कर्व्ड रहता है जबकि विंग्स नीचे का भाग फ्लैट होता है. विंग्स का यह शेप अपने ऊपर से गुजरने वाली वायु की गति को, नीचे से गुजरने वाली वायु के मुकाबले बढ़ा देता है, जिससे ऊपर की हवा का प्रेशर कम हो जाता है और नीचे की हवा का प्रेशर बढ़ जाता है. इससे विंग्स को ऊपर उठने में मदद मिलती है.

दूसरी तरफ यहां न्यूटन का मोशन का थर्ड लॉ भी काम करता है. विंग्स आगे से कर्व्ड होने के साथ-साथ पीछे की तरफ झुके हुए भी होते हैं. हवा तेज गति से कर्व्ड सर्फेस से टकराने के बाद तेजी से पीछे नीचे की तरफ जाती है, साथ ही विंग्स के नीचे फ्लैट हिस्से से टकराने वाली हवा भी नीचे की तरफ बहती है. इस तरह से विंग्स से एक डाउनवर्ड फोर्स पैदा होती हैं जो हेलीकॉप्टर के वज़न से अधिक होती है. यह डाउनवर्ड फोर्स विंग्स को ऊपर की तरफ धकेलता है और ऊपर हवा का प्रेशर कम होने की वजह से हेलिकॉप्टर ऊपर उठकर उड़ने लगता है.

हेलिकॉप्टर हवा में दाएं-बाएं या आगे-पीछे कैसे मूव करता है?

किसी भी हेलिकॉप्टर के हवा में दाएं-बाएं या आगे-पीछे चलने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रोटर ब्लेड्स की होती है. पायलट के पास पांच बेसिक मूवमेंट और स्टीयरिंग कंट्रोल होते हैं, जिनमे दो हैंड लीवर्स जिन्हें कलेक्टिव और साइक्लिक पिच कहा जाता है, एक थ्रोट और दो फुट पेडल्स शामिल होते हैं. हेलिकॉप्टर को उड़ाने के लिए इन अलग-अलग कंट्रोल के बीच एक कांप्लेक्स इंटरप्ले शामिल होता है. हेलिकॉप्टर को दाएं-बाएं या आगे-पीछे मूव कराने के लिए, पायलट साइक्लिक पिच में घूमते हुए ब्लेड्स में से चुनिंदा ब्लेड्स के एंगल को बदलता है.

उदाहरण के लिए अगर हेलिकॉप्टर को बाएं तरफ मूव कराना है, तो दाएं तरफ के ब्लेड्स के एंगल को बढ़ा दिया जाएगा, जबकि बाएं तरफ के ब्लेड्स का एंगल कम रखा जाएगा. ऐसे में हेलिकॉप्टर के दाएं तरफ अधिक लिफ्ट पैदा होगा जो ओवरऑल लिफ्ट को झुका देगा और हेलीकॉप्टर बाएं तरफ मूव हो जाएगा. ऐसे ही, आगे की तरफ हेलिकॉप्टर को मूव कराने के लिए फ्रंट में रोटर ब्लेड्स के एंगल को कम करना होगा, जबकि बैक वाले रोटर ब्लेड्स के एंगल को बढ़ाना होगा. इस बैक से थ्रस्ट जेनरेट होगा जो हेलिकॉप्टर को आगे मूव करने के लिए फोर्स करेगा. 

यह भी पढ़ें- कम हो रहे हैं घास के मैदान, जानवरों के लिए होगी मुसीबत, कार्बन ज्यादा होगा तो इंसानों को लगेंगी नई बीमारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget