एक्सप्लोरर

आधार कार्ड हो गया है डिएक्टिवेट, एक क्लिक में जानिए क्या है दोबारा चालू करने का तरीका

How To Reactivate Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने उन मामलों के लिए आधार कार्ड को दोबारा एक्टिवेट करने का फैसला किया है, जिनके कार्ड गलती से डिएक्टिवेट हो गए हैं.

How To Reactivate Aadhaar Card: आधार कार्ड आपकी पहचान है. यह एक डॉक्यूमेंट की तरह बैंक, पासपोर्ट, स्कूल एडमिशन, ऑफिस या किसी भी अन्य इस तरह की जरूरी चीजों में काम आता है. लेकिन क्या हो कि अगर गलती से आपका आधार कार्ड डिएक्टिवेट हो गया हो तो. दरअसल ऐसा तब होता है, जब अक्सर डेटा में कोई गड़बड़ी हो जाती है, या फिर मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया में किसी तरह की कोई चूक होती है. इसके बाद यह मान लिया जाता है कि आधार कार्ड धारक की मृत्यु हो गई है, हालांकि अगर आपके साथ भी इस तरीके के कोई घटना हो गई है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने आधार कार्ड को दोबारा से एक्टिवेट करते हैं. चलिए आपको इसकी पूरी प्रोसेस बताते हैं. 

आधार को दोबारा चालू करने का तरीका

  1. आधार कार्ड धारक को अपना आधार दोबारा से चलाने के लिए आवेदन देना होगा. इसके लिए धारक अपना एप्लीकेशन नजदीकी कार्यालय/राज्य सरकार के पास डाक, ईमेल या फिर खुद से जाकर जमा कर सकते हैं. 
  2. इसके बाद जो भी संबंधित कार्यालय होगा, वो उसकी जांच करेगा. आवेदन मिलने के दो हफ्ते के अंदर आधार धारक को UIDAI अधिकारी अपनी देखरेख में आपकी बायोमेट्रिक जानकारी जैसे कि आंख की पुतलियां, चेहरा और फिंगर प्रिंट्स को जमा करने के लिए आधार केंद्र पर बुलाया जाएगा. 
  3. इसके बाद संबंधित अधिकारी सारी जानकारी जमा होने के बाद 30 दिन के अंदर धारक को बताएगा कि आवेदन की क्या स्थिति है. आवेदन की स्थिति को जानने के लिए आधार नंबर धारक को SMS के जरिए भी बताया जाएहा. इसके अलावा आप उसे myAadhaar पोर्टल पर भी जांच सकते हैं. 

आधार दोबारा चालू करने के लिए किन डिटेल्स की होगी जरूरत

  1. आधार कार्ड नंबर
  2. नाम, लिंग और जन्मतिथि
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल
  4. पता, जिला और राज्य
  5. माता-पिता के आधार की डिटेल्स (18 साल से कम उम्र होने पर)
  6. सिग्नेचर या फिर अंगूठे का निशान, स्थान और तारीख
  7. बाकी आवेदन का पूरा प्रारूप UIDAI में दिया गया है.

यह भी पढ़ें: विदेश दौरे पर अपनी बीवी-बच्चों को ले जाते हैं क्रिकेटर, जानें कौन उठाता है उनका खर्च?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget