एक्सप्लोरर

Aadhaar Card Update: इस तारीख तक फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, ये है पूरा प्रोसेस

Aadhaar Card Update: UIDAI की तरफ से मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन 14 मार्च की रखी गई है, अगर आपने भी पिछले कई सालों से आधार अपडेट नहीं किया तो आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं.

Aadhaar Card Update: किसी दुकान से सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक खाता खुलवाने तक... आपको हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल आज हर जगह हो रहा है. यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक का आधार कार्ड बनाया जाता है. तमाम सरकारी योजनाओं में भी आधार कार्ड ही मांगा जाता है. इसीलिए आपको अपना आधार कार्ड पूरी तरह से अपडेट रखना चाहिए. इसके लिए ऑनलाइन आप आवेदन भी कर सकते हैं, लेकिन आपको कुछ पैसे देने होते हैं. अब UIDAI की तरफ से एक विंडो खोली गई है, जिसमें आप अपना आधार मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं. 

आधार अपडेट करना जरूरी
दरअसल कुछ लोग अपने डॉक्यूमेंट बनाने के बाद इसे अपडेट नहीं करते हैं. कई सालों तक नाम या फिर पता अपडेट नहीं होता है. हालांकि जब किसी चीज में इसकी जरूरत पड़ती है या कोई काम रुक जाता है तो फिर अपडेट करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है. ऐसे ही लोगों के लिए UIDAI ने एक विंडो खोली है, जिसमें वो अपना आधार मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं. 

किन लोगों के लिए मुफ्त सर्विस
UIDAI की तरफ से मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन 14 मार्च की रखी गई है. ऐसे लोग मुफ्त में अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं, जिनका आधार 10 साल पहले बना हो. अगर आपने आधार कार्ड बनने के बाद से इसे अपडेट नहीं करवाया है तो आप मुफ्त में इसे अपडेट करवा सकते हैं. इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना लॉगइन करना होगा. 

आमतौर पर लोग आधार कार्ड में अपना पता अपडेट करते हैं, वहीं कुछ लोग अपने नाम को भी अपडेट करते हैं. इसके लिए UIDAI की तरफ से कुछ चार्ज भी वसूला जाता है, जो करीब 50 रुपये का होता है. आप आधार को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से अपडेट करवा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली में रहने वालों के लाखों रुपये के पानी के बिल कैसे हो जाएंगे माफ? जानें क्या है वन टाइम सेटेलमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने नहीं पहना हेलमेट, चालान किसका कटेगा?
बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने नहीं पहना हेलमेट, चालान किसका कटेगा?
Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे ने दिल्ली रूट की कई ट्रेनों को किया रद्द
रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे ने दिल्ली रूट की कई ट्रेनों को किया रद्द
ट्रेन के जनरल डिब्बे में सिर्फ सीट ही नहीं, मिलती हैं ये जरूरी सुविधाएं
ट्रेन के जनरल डिब्बे में सिर्फ सीट ही नहीं, मिलती हैं ये जरूरी सुविधाएं
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget