एक्सप्लोरर

वड़ापाव गर्ल से लेकर IPL तक, 2024 में इंस्टाग्राम पर खूब वायरल रहा ये कंटेंट- META ने जारी किया डेटा

Year Ender 2024: इंटरनेट पर मेटा के माध्यम से रीजनल कंटेंट ने धूम मचाई. इन कंटेंट में Big Dawgs और Taambdi Chaamdi टॉप पर रहे जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा.

Year Ender 2024: साल 2024 गुजरने में अब केवल 20 दिन बचे हैं. ऐसे में ये साल भी हमारी जिंदगी से चला जाएगा और हम 2025 में प्रवेश कर जाएंगे. लेकिन जाते जाते 2024 हमें सोशल मीडिया पर इतना कुछ देकर गया है जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए हैं और परेशान भी हुए हैं. खासकर इंस्टाग्राम के वायरल मटीरियल को जानकर तो आप अपना माथा पकड़ लेंगे. हाल ही में मेटा ने 2024 के सबसे वायरल कंटेंट का डेटा शेयर किया है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. 2024 के अंत में आते आते आज हम आपको बताएंगे कि कौन रहा सबसे ज्यादा वायरल और किसे मिले सबसे ज्यादा व्यूज.

संगीत के लिए लाजवाब रहा 2024

मेटा ने अपने एक डेटा में बताया कि यह साल म्यूजिक की दुनिया के लिए एकदम खास रहा. इस साल सबसे म्यूजिक में कुछ बड़े कॉलेब्स हुए जिसमें पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का अमेरिकन रैपर Saweetie के साथ कॉलेब्रेशन था. इस दौरान दोनों ने मिलकर खुट्टी सॉन्ग गाया, जिससे पूरी दर्शक दीर्घा झूम उठी थी. इसके अलावा एक शानदार पार्टनरशिप संगीत की दुनिया में निक जोनास और हर्ष लिखारी की हुई, जिसमें दोनों ने मिलकर तू मान मेरी जान गाना गाया. इस साल दुनिया ने संगीत की दुनिया के अलग ही आयाम देखे जो काफी ज्यादा वायरल रहे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali (@sonalisingh)

भारत के देसी ट्रेंड्स रहे आगे

भारत के देसी ट्रेंड टॉप पर रहे जहां विदेशियों ने भी इस पर रील बनाई. जापान के लोगों ने भी भारत की फिल्मों के डायलॉग को कॉपी किया और उन पर लिप्सिंग की. सबसे ज्यादा देसी कंटेंट जो विदेशों में इस्तेमाल किए गए उनमें कभी खुशी कभी गम फिल्म के डायलॉग रहे जिन पर विदेशी क्रिएटर Drew Hicks और Agu Stanly ने रील्स बनाकर दुनिया को चौंकाया. इन वीडियोज को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर करोड़ों लोगों ने देखा और शेयर किया.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Drew Hicks (@indiadrew77)

जब रीजनल कंटेंट ने लूट ली महफिल

इंटरनेट पर मेटा के माध्यम से रीजनल कंटेंट ने धूम मचाई. इन कंटेंट में Big Dawgs और Taambdi Chaambdi टॉप पर रहे जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके अलावा हरियाणवी गाने Jale 2 और पंजाबी गाने वे हानिया ने भी मिलकर धूम मचाई. इन गानों पर बनी रील को औसतन 8 मिलियन व्यूज मिले हैं. इसके अलावा तौबा तौबा गाने पर भी लोगों ने जमकर सोशल मीडिया पर धूम मचाई और व्यूज के नए रिकॉर्ड्स बनाए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FENI🌺FINA (@fenifinamusic)

बॉलीवुड फिल्मों की रीरिलीज ने खींचा लोगों का ध्यान

सोशल मीडिया पर 2024 में बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों ने भी धूम मचाई, जिनकी इस साल रीरिलीज की गई थी. इन सभी में खास ये रहा कि ये वो फिल्में थीं जिन्होंने एक वक्त पर बॉलीवुड पर राज किया था. जिनमें लैला मजनू से लेकर हेराफेरी तक शामिल हैं. इसके अलावा विदेशी सीरीज फ्रेंड्स ने भी इस साल अपनी 30वीं सालगिरह मनाई जो काफी ज्यादा वायरल रहा.

यह भी पढ़ें: मेरी अस्थियां गटर में बहा देना! AI इंजीनियर ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो फिर छोड़ी दुनिया?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ÅKẞHÃY KÜMÁR ❤️ (@ayush.akshayy_)

ओलंपिक में सिल्वर तो टी-20 में चैंपियन, खेलों में ये रहे वायरल

इस साल भारत के दर्शकों ने वो देखा जिसका वो पिछले 13 सालों से इंतजार कर रहे थे. जी हां, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम में आईसीसी की ट्रॉफी का सूखा पड़ गया था जिसे रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टी-20 टीम ने सब्ज किया. 29 जून 2024 को भारत ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को जीतकर 13 सालों के सूखे को खत्म किया था. फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा कर भारत ने इस साल काफी धूम मचाई. इसके अलावा चोकर्स का दाग झेल रही RCB ने आईपीएल का खिताब जीता लेकिन इसमें खास बात ये रही कि RCB टीम महिलाओं की थी. इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिसके चलते वे 2024 में काफी वायरल रहीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

इन लोगों के नाम रहा 2024

साल 2024 उन लोगों के लिए खास रहा जो रोड साइड या तो चाय बेच रहे थे या फिर वड़ा पाव. इन लोगों की किस्मत के तारे 2024 में ऐसे चमके कि इन्होंने चाय और वड़ा पाव की टपरी से सीधे बिग बॉस में छलांग लगा दी. जी हां, हम बात कर रहे हैं डॉली चायवाला और वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की. इस साल वड़ा पाव गर्ल अपने रोड साइड ड्रामों से वायरल होकर बिग बॉस पहुंची तो डॉली चायवाला ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स को अपनी टपरी की चाय पिला डाली. ये सभी 2024 में खासे वायरल रहे.

यह भी पढ़ें: एक झपकी और बैंक को लगा दिया 1990 करोड़ का चूना, शख्स को नौकरी से निकाला और फिर....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget