एक्सप्लोरर

बस में सीट पर बैठने को लेकर भिड़ी महिलाएं, एक-दूसरे का बाल खींचकर जमीन पर गिराया- Video Viral

Women Fight Video: वायरल हो रहा यह वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है. जहां बस में सीट पर बैठने को लेकर दो महिलाओं में जबरदस्त लड़ाई हो गई. इस वीडियो पर यूजर्स ने फनी कमेंट किए हैं.

Women Fight Viral Video: बस और ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर अक्सर झगड़े हो जाते हैं. कई बार यात्रियों के बीच सीट लूटने की होड़ मचते देखा गया है. कई बार सीट लूटने के लिए यात्री बस की खिड़की से ही सीट पर रुमाल या गमछा फेंक देते हैं और बाद में इसे लेकर भी झगड़ा होते देखा गया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां बस में सीट पर बैठने को लेकर दो महिलाओं में जबरदस्त लड़ाई देखी जा सकती है. इस लड़ाई में एक महिला दूसरी महिला के बाल पकड़कर जोर-जोर से खींचने लगी. इससे पहले भी कई बार बस में महिला सीट पर बैठने को लेकर महिलाओं में कई बार झगड़ा हुआ है.

सीट पर बैठने को लेकर भिड़ी महिलाएं VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कर्नाटक के तुमकुर का बताया जा रहा है, जहां केएसआरटीसी बस के अंदर सीट को लेकर दो महिलाओं में लड़ाई हो गई. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई तक की नौबत आ गई. इस वीडियो में दो महिला एक-दूसरे के बाल पकड़ी नजर आ रही है. जिसमें एक महिला सीट पर बैठी होती है तो वहीं दूसरी महिला खड़ी होती है. जो महिला खड़ी होती है वह गुस्से में आकर दूसरी महिला के बाल पकड़कर जोर-जोर से उसका सिर घुमाने लगती है. इसके बाद बीच-बचाव में एक शख्स आता है और दोनों को अलग करता है. इसके बाद वह महिला उस शख्स से भी उलझती हुई नजर आ रही है.

यूजर्स कर रहे कमेंट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'कन्नड़ वासियों की संस्कृति महान है आप कितने महान हैं ऐसे लड़ो मत'. वहीं एक और यूजर ने लिखा 'इन्हें फ्री टिकट की नहीं, बल्कि फ्री एजुकेशन की जरूरत है'. वहीं एक और यूजर ने लिखा 'जी भर के लड़ो, समाप्त कर दो एक-दूसरे को'. इससे पहले कई बार सब्जी खरीदते हुए इस तरह से महिलाओं के लड़ने का वीडियो वायरल हो चुका है.

ये भी पढ़ें:  वीडियो बनाने के लिए ट्रेन की पटरी पर उतर गई महिला, बेखौफ होकर करने लगी डांस, पुलिस ने सिखाया सबक- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
स्टेज पर हसीना ने किया ऐसा किलर डांस, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए लोग
स्टेज पर हसीना ने किया ऐसा किलर डांस, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए लोग

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget