एक्सप्लोरर

वीडियो बनाने के लिए ट्रेन की पटरी पर उतर गई महिला, बेखौफ होकर करने लगी डांस, पुलिस ने सिखाया सबक- Video

महिला अपनी जान की परवाह किए बगैर रेलवे ट्रैक पर उतर गई और 'अब तेरे बिन हम भी जी लेंगे' गाने पर डांस करने लगी. जब महिला डांस कर रही थी, तब उसकी बेटी उसका वीडियो शूट कर रही थी.

आजकल रील और वीडियो बनाने का खुमार लोगों पर इस कदर चढ़ गया है कि उन्हें अपनी जान की परवाह तक नहीं रह गई है. आए दिन सोशल मीडिया पर डेंजरस स्टंट करने और खतरनाक जगहों पर वीडियो बनाने की घटनाएं देखने को मिलती हैं. रील बनाने की लत के चलते कुछ लोगों को अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ गया है, लेकिन फिर भी हालात जस के तस हैं. अब सोशल मीडिया की दुनिया से एक और खतरनाक वीडियो सामने आई है, जिसे देखने के बाद आपको भी गुस्सा आ जाएगा. 

दरअसल एक महिला ने रील बनाने के लिए ऐसी खतरनाक जगह चुनी, जहां चलने तक की मनाही होती है. हम रेलवे ट्रैक की बात कर रहे हैं. महिला अपनी जान की परवाह किए बगैर रेलवे ट्रैक पर उतर गई और 'अब तेरे बिन हम भी जी लेंगे' गाने पर डांस करने लगी. जब महिला डांस कर रही थी, तब उसकी बेटी उसका वीडियो बना रही थी. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला किस कदर बेखौफ होकर डांस कर रही है. अब ऐसे में अगर ट्रेन आ जाए या कोई हादसा हो जाए तो इसके लिए सीधा रेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा दिया जाएगा. जबकि लोग खुद ऐसा करके अपनी जिंदगी को खतरे में डालने की कोशिश करते हैं. 

मां-बेटी पर की गई कार्रवाई

यह घटना आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है. महिला का नाम मीना सिंह बताया जा रहा है. मीना ने अपनी वीडियो को यूट्यूब शॉट्स में अपलोड किया था. जब वीडियो वायरल हुई, तब पुलिस ने मां-बेटी की पहचान करके इन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया. जिसके बाद इन दोनों पर रेलवे एक्ट 145 और 147 के तहत कार्रवाई की गई. जब दोनों ने इस बात का आश्वासन दिया कि अगली बार से वह ऐसा नहीं करेंगी, तब पुलिस ने उनको जमानत दे दी.

यह कोई पहली घटना नहीं

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी ने वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक लोकेशन चुनी हो. इससे पहले भी कई लोग रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना चुके हैं. कुछ दिनों पहले एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था. यह शख्स वीडियो बनाने के लिए ट्रैक पर ही लेट गया था, जबकि ट्रेन इसके ऊपर से गुजर रही थी. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी हैरान कर देने वाली वीडियो देखने को मिल जाती है. पुलिस कार्रवाई भी करती है, लेकिन फिर भी लोग एक ही गलती बार-बार करते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: सामने से आ रही थी ट्रेन...महिला ने रेलवे ट्रैक पर लाकर खड़ी कर दी कार और फिर...Video

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget