एक्सप्लोरर

पति से छिपाकर महिला ने जमा किए 12 लाख, खा गए चूहे; वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गोंडा में महिला ने करीब आठ साल तक पति से छिपाकर 12 लाख रुपये जमा किए थे. हालांकि, यह पूरी रकम चूहे खा गए. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के गोंडा से सामने आई एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. एक महिला ने कथित तौर पर करीब आठ साल तक अपने पति से छिपाकर लगभग 12 लाख रुपये जमा किए थे. महिला ने इन पैसों को घर में रखे एक ट्रंक में सुरक्षित समझकर संभालकर रखा था. उसका इरादा इन बचत के पैसों से सोने के गहने खरीदने का था. जब लंबे समय बाद उसने ट्रंक खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. नोटों को चूहों ने कुतर दिया था और बड़ी संख्या में नोट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आठ साल में जुटाई थी करीब 12 लाख की रकम

महिला ने वर्ष 2019 के आसपास थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर ट्रंक में रखना शुरू किया था. धीरे-धीरे यह रकम बढ़कर करीब 12 लाख रुपये तक पहुंच गई. इस बात की जानकारी महिला ने अपने पति को भी नहीं दी थी. बताया जा रहा है कि वह भविष्य में इन पैसों से अपने लिए सोने के आभूषण खरीदना चाहती थी. कई वर्षों तक ट्रंक बंद रहने के बाद जब महिला ने सोचा कि अब बचाए गए पैसों का इस्तेमाल किया जाए. ट्रंक खोलने पर अंदर रखे नोटों की हालत देखकर वह हैरान रह गई. नोटों की गड्डियों को चूहों ने जगह-जगह से कुतर दिया था. कई नोटों के केवल टुकड़े ही बचे थे.

इसे भी पढ़ें: सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

नोटों के टुकड़े देखकर परिवार रह गया हैरान

घटना सामने आने के बाद महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी. इसके बाद दोनों ने ट्रंक से बचे हुए नोटों और उनके टुकड़ों को बाहर निकाला. आसपास के लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त नोटों में से जो नोट अपेक्षाकृत सुरक्षित थे, उन्हें अलग करने की कोशिश की गई. हालांकि, बताया जा रहा है कि जमा रकम का बड़ा हिस्सा चूहों द्वारा खराब कर दिया गया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं. यह घटना लोगों के लिए एक अहम सबक भी बनकर सामने आई है. घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखने पर चोरी, आग, नमी या कीड़ों और चूहों से नुकसान का खतरा बना रहता है. ऐसे में बैंक खाते या अन्य सुरक्षित वित्तीय माध्यमों में पैसा रखना ऐसे जोखिम को काफी कम कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?

Embed widget