एक्सप्लोरर

दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू

भावेश नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने सोशल मीडिया पर इस भावुक मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक 2.7 करोड़ (27 Million) से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.

सच्ची दोस्ती और अपनों का प्यार किसे कहते हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. मौत भले ही दो दोस्तों को शारीरिक रूप से अलग कर दे, लेकिन अगर रिश्ता दिल से जुड़ा हो तो वह इंसान के जाने के बाद भी अमर रहता है. एक बेटे के साथ हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक सब्जी वाले ने उससे पैसे लेने से साफ मना कर दिया और जो वजह बताई, उसने करोड़ों लोगों की आंखें नम कर दीं.

13 साल पहले हुई थी पिता की मौत, पर सब्जी वाले ने नहीं भूले पुराना रिश्ता

भावेश नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने सोशल मीडिया पर इस भावुक मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक 2.7 करोड़ (27 Million) से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. भावेश ने वीडियो में बताया कि उनके पिता का निधन साल 2013 में ही हो गया था. पिता के गुजरे 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन जब भी भावेश उस सब्जी वाले के पास जाते हैं, वह उनसे एक रुपया भी लेने से इनकार कर देता है.

"अरे, घर में ही तो जा रही है... घर के पैसे नहीं होते"

वीडियो में जब भावेश सब्जी वाले को पैसे देने की कोशिश करते हैं, तो वह सब्जी वाला मुस्कुराते हुए बड़ी आत्मीयता से कहता है "अरे, घर में ही तो जा रही है. घर के पैसे नहीं होते."

सब्जी वाले का मानना था कि भावेश सिर्फ एक ग्राहक नहीं, बल्कि उसके 35 साल पुराने जिगरी दोस्त का बेटा है और दोस्त का घर उसका अपना घर है. अपने दोस्त को याद करते हुए सब्जी वाले के चेहरे पर मुस्कान तो थी, लेकिन आंखों में उमड़ते जज्बात को छिपाना मुश्किल हो रहा था. वह अपने आंसू छिपाने के लिए नजरें चुराता दिखा. जाने से पहले भावेश ने उस अंकल को गले लगा लिया, जिसे देखकर हर किसी का दिल भर आया.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

सोशल मीडिया पर छलके लोगों के आंसू, लोग बोले- "ऐसी इंसानियत अब देखने को नहीं मिलती"

इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही लोगों के दिलों को छू गया. लोग इस दुर्लभ और निस्वार्थ दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..."सब्जी वाले अंकल की आंखों में अपने दोस्त के लिए सच्चा प्यार और दर्द साफ दिख रहा है, ऐसी दोस्ती आज के दौर में अनमोल है." दूसरे यूजर ने कमेंट किया... "भावेश आप बहुत किस्मत वाले हैं कि आपके पिता के जाने के बाद भी ऐसा प्यार करने वाला इंसान आपके साथ है."

वहीं एक और यूजर ने कहा... "सब्जी वाले का यह तरीका दिखाता है कि आपके पिताजी इंसान कितने महान रहे होंगे, दोस्त आज भी उनका एहसान और रिश्ता निभा रहा है."

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा
Advertisement

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget