Watch: जब दो हाथियों के बीच शुरू हो गया दंगल, IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल या खेत जैसी एक जगह है. वहां आस-पास झाड़ियां नजर आ रही हैं, साथ ही ईंट की एक बाउंड्री भी दिखाई दे रही है.
इंटरनेट पर जानवरों से जुड़े वीडियो की भरमार है. पालतू जानवरों के साथ-साथ जंगली जानवरों के नए-नए वीडियो भी हर दिन देखने को मिलते हैं. आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं. सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो हाथी दंगल करते नजर आ रहे हैं.
एक-दूसरे से भिड़ गए दो गजराज
वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल या खेत जैसी एक जगह है. वहां आस-पास झाड़ियां नजर आ रही हैं, साथ ही ईंट की एक बाउंड्री भी दिखाई दे रही है. वीडियो में आप आगे देखेंगे कि दो हाथी एक-दूसरे की तरफ चले आ रहे हैं. इसके बाद दोनों एक-दूसरे की सूड़ में सूड़ फंसाते हैं फिर एक दूसरे से भिड़ जाते हैं और सिर से धक्का देते हैं.
दंगल जैसी लग रही है हाथियों की भिडंत
जैसे ही दोनों एक-दूसरे से भिड़ते हैं जोर से 'ठक' की आवाज आती है. इस भिडंत के दौरान पहले एक हाथी थोड़ा पीछे खिसकता है फिर वह धक्का देता है तो दूसरा हाथी थोड़ा खिसकता है. यह माजरा बिल्कुल किसी दंगल जैसा लग रहा है जिसमें एक पहलवान दूसरे पहलवान को चित करने की कोशिश करता है. वीडियो में आखिर में देखेंगे कि एक हाथी इस धक्का-मुक्की के बाद पीछे हट जाता है.
Fight for dominance or survival..🐘#JungleStories #wildlife #Wilderness #nature
— Surender Mehra IFS (@surenmehra) May 25, 2022
VC: WA forward @susantananda3 pic.twitter.com/JnDNZ1DdC7
IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को IFS अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. उन्होंने इसपर कैप्शन लिखा है, "फाइट फॉर डॉमिनेंस ऑर सर्वाइवल." यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो पर अबतक 8.8K व्यूज आ चुके हैं. लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Watch: नकली टेडी बियर से खेलते असली बियर का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल, देखेंगे तो जान जाएंगे
Watch: चिड़ियाघर में शेर ने किया आदमी पर हमला, सहम गए वहां मौजूद लोग, आप भी देखें




















