एक्सप्लोरर

जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत

पलक झपकते ही पानी के अंदर से एक आदमखोर मगरमच्छ निकला और उसने चिड़िया का ऐसा खौफनाक शिकार किया कि बेचारी को फड़फड़ाने या उड़ने तक का मौका नहीं मिला.

प्रकृति का नियम जितना सुंदर है, उतना ही बेरहम और खौफनाक भी. सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा. तालाब के किनारे सुकून से बैठी एक मासूम चिड़िया को जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि जिस पानी को वह निहार रही है, उसी के अंदर उसकी मौत 'घात' लगाए बैठी है.

पलक झपकते ही पानी के अंदर से एक आदमखोर मगरमच्छ निकला और उसने चिड़िया का ऐसा खौफनाक शिकार किया कि बेचारी को फड़फड़ाने या उड़ने तक का मौका नहीं मिला.

मासूमियत पर भारी पड़ी शिकारी की चालाकी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तालाब के किनारे हरी-भरी घास पर एक छोटी सी चिड़िया बड़े शांत मन से बैठी हुई है. वह पानी की खूबसूरती और आसपास के माहौल का लुत्फ उठा रही थी. लेकिन ठीक उसके सामने, पानी की सतह के नीचे मगरमच्छ अपनी भूखी और कातिलाना आंखों से उस पर नजर गड़ाए हुए था. मगरमच्छ इतने शातिराना अंदाज में बिल्कुल स्थिर तैर रहा था कि चिड़िया को पानी में किसी खतरे की आहट तक नहीं हुई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Andre Rocha (@lacasadeloscocodrilos)

एक सेकंड का झपट्टा... और कहानी खत्म!

जैसे ही चिड़िया का ध्यान थोड़ा भटका, मगरमच्छ ने पानी से बाहर आकर इतनी तेजी से छलांग लगाई कि देखने वालों की सांसें अटक गईं. इससे पहले कि चिड़िया अपने पंख फैला पाती, मगरमच्छ के विशाल और नुकीले जबड़ों ने उसे हवा में ही दबोच लिया. चिड़िया को संभलने या चीखने तक का वक्त नहीं मिला. मगरमच्छ उसे अपने खौफनाक जबड़ों में दबाकर तुरंत गहरे पानी में समा गया और पल भर में उसे अपना निवाला बना लिया. तालाब का पानी एक पल के लिए शांत हो गया, मानो वहां कुछ हुआ ही न हो.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

सोशल मीडिया पर फैला सन्नाटा.. 'मौत जब आती है, तो आहट भी नहीं देती'

यह खौफनाक मंजर देखकर इंटरनेट यूजर्स बुरी तरह सहम गए हैं. प्रकृति के इस क्रूर शिकार के वीडियो पर लोग अपनी संवेदनाएं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने भावुक होकर लिखा... "बेचारी चिड़िया, उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस पानी की ठंडक वो महसूस कर रही थी, वही उसकी कब्र बनने वाला था."
दूसरे यूजर ने कमेंट किया..."यह वीडियो देखकर मेरी तो रूह ही कांप गई भाई."

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रोड किनारे बैठी हसीना को बच्चे ने दिए फूल, रिएक्शन वायरल
रोड किनारे बैठी हसीना को बच्चे ने दिए फूल, रिएक्शन वायरल
IPS ऐश्वर्या सिंह की Calmness ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल
IPS ऐश्वर्या सिंह की Calmness ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल
Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget