एक्सप्लोरर

Watch: चिड़ियाघर में शेर ने किया आदमी पर हमला, सहम गए वहां मौजूद लोग, आप भी देखें

Jamaica के चिड़ियाघर में शेर को एक आदमी पर हमला कर दिया. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने जानवर को परेशान करने के लिए आदमी की खिंचाई की.

Trending: लोग आउटिंग पर इसीलिए जाते हैं ताकि बाहर घूमकर वो एक अच्छा समय अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ गुजार सकें और ये अच्छी यादें उन्हें हमेशा गुदगुदाती रहें. लेकिन अगर आपके सामने कोई ऐसी घटना हो जाए जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएं तो क्या कहेंगे आप. ऐसी यादों को संजोए रखने बजाय आप बुरा सपना समझकर भूल जाना ही पसंद करेंगे. लेकिन ऐसी घटनाओं को भूलने से पहले उनसे सबक लेने की भी जरूरत होती है ताकि भविष्य में ऐसी मुसीबत कभी आपके सिर पर न आ सकें. इसीलिए हम आपके लिए इस घटना का पूरा वीडियो शेयर कर रहें हैं. लेकिन यदि आप कमजोर दिल वाले हैं तो इस वीडियो से दूर रहें.

दरअसल जमैका के चिड़ियाघर में मजे करने आए लोगों के एक समूह (group) के लिए उनका दिन अच्छा होने की बजाय भयानक परीक्षा में तब्दील हो गया. जब उन्होंने एक शेर को चिड़ियाघर के ही एक कर्मचारी प्रतीत हो रहे आदमी पर हमला करते हुए देखा. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक अफ्रीकी शेरों को अपने पिंजड़े में दहाड़ते हुए दिखाया गया है. और चिड़ियाघर के एक कर्मचारी को उसकी सलाखों में हाथ डालकर इन शेर को पालतू की तरह सहलाने और गुदगुदाने की कोशिश करते देखा जा सकता है. जबकि उसकी ये हरकत पिंजड़े में कैद शेर को पसंद नहीं आ रही होती है. वीडियो में उसको चिढ़ता हुआ देखा जा सकता है और विरोध में इस शेर को दहाड़ते हुए भी सुना जा सकता है. यहां तक कि शेर इस कर्मचारी की उंगली पकड़ने की कोशिश भी कर रहा है. वहां घूमने आए लोग (Visitors) अपने मोबाइल फोन पर इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करते हुए दिखाई देते हैं.
जब शेर का सब्र उसे जवाब दे देता है तो वो उस कर्मचारी की उंगली दबोच लेता है और काटने लगता है. कर्मचारी चिल्लाता है और शेर से अपना हाथ छुड़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है, शेर उसका हाथ छोड़ने के मूड में बिलकुल नहीं दिखता है. थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद, शेर आखिरकार उस कर्मचारी का हाथ छोड़ देता है और कर्मचारी जमीन पर गिर जाता है.

 

"Jamaicaobserver.com" की में तो ये घटना जमैका के सेंट एलिजाबेथ स्थित चिड़ियाघर में हुई और जहां एक शेर ने आदमी की उंगली काट दी. घटना देर दोपहर की है और इस पूरी घटना को वहां घूमने आए 15 से अधिक लोगों ने देखा है.
इस घटना को देखने वाले लोगों ने बताया है कि यह तब हुआ जब हमारा चिड़ियाघर का दौरा लगभग खत्म अहिने वाला था. तभी उस कर्मचारी ने वहां आए लोगों को प्रभावित करने के लिए उस कर्मचारी ने उस आदमखोर शेर को एक पालतू की तरह ट्रीट करने की कोशिश की.
यहां आएं लोगों को शुरुवात में लगा कि ये सिर्फ उनके मनोरंजन के लिए हो रहा है लेकिन कुछ सेकंड्स बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि ये सब उनके मनोरंजन के लिए नहीं हो रहा है.

यूजर्स ने की आदमी की खिंचाई

जैसे वीडियो की ये क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुई लोगों (users) के इस पर टिप्पणियां (Comments) आनी शुरू हो गईं. ज्यादातर यूजर्स ने उस कर्मचारी को एक लापरवाह और गैर जिम्मेदार आदमी बताया है. यूजर्स ने इस कर्मचारी की हरकतों को मूर्खतापूर्ण करार दिया है और किसी ने ये भी कहा है कि कर्मचारी के साथ वही हुआ जिसका वो हकदार था.

चिड़ियाघर है सुरक्षित!

सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल (viral) हुए इस वीडियो (video) की आलोचना बढ़ती गई, चिड़ियाघर (Zoo) के प्रबंधकों ने एक बयान जारी करते हुए सभी को विश्वास दिलवाया है कि चिड़ियाघर सभी के लिए एक सुरक्षित स्थान है. उन्होंने समझाया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक "ठेकेदार" था और स्पष्ट किया कि क्लिप (Clip) सुरक्षा प्रक्रियाओं और नीतियों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है. आगे इस घटना को "दुखद" बताते हुए, चिड़ियाघर के प्रबंधकों ने कहा कि वे उस घायल आदमी की मदद करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Haunted House Sold: फिल्म 'The Conjuring’ का भूतिया घर 11 करोड़ में बिका, प्रेत आत्माओं का होता है बसेरा!

Watch: तुम 'Stunt' करोगे हम तुमको 'Hunt करेंगे, वीडियो में देखें पुलिस ने क्यों कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Viral Video: मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 
मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget