एक्सप्लोरर

हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत

बात दरअसल यह है कि कनाडा की एक व्यस्त सड़क पर एक बंदा फुटपाथ पर आराम से टहल रहा था. तभी एक तेज रफ्तार कार आई और बंदे को ठोकते-ठोकते बची और विवाद पुलिस तक पहुंच गया.

कनाडा की चमचमाती सड़क पर उस वक्त गदर मच गया जब अपने ओवर-एटीट्यूड में उड़ रही एक मैडम को राह चलते बंदे से पंगा लेना भारी पड़ गया. कार से ऑलमोस्ट टक्कर मारने के बाद जब मैडम की दबंगई शुरू हुई, तो बंदे का बैग दबोचकर घसीटने के चक्कर में मैडम जी सीधे पुलिस की जिप्सी में ठूंस दी गईं. सड़क पर पतिदेव हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रह गए, लेकिन कनाडा पुलिस ने मैडम के हाथों में हथकड़ी ठोंककर उनकी सारी 'शेरगर्दी' मिनटों में ठंडी कर दी. इस हाई-प्रोफाइल रोड रेज का पूरा ड्रामा कैमरे में कैद हो गया है और वीडियो इंटरनेट पर भौकाल मचा रहा है.

क्या है पूरा ड्रामा? वायरल हो रहा वीडियो

बात दरअसल यह है कि कनाडा की एक व्यस्त सड़क पर एक बंदा फुटपाथ पर आराम से टहल रहा था. तभी एक तेज रफ्तार कार आई और बंदे को ठोकते-ठोकते बची. बंदा बाल-बाल बचा, लेकिन उसने तुरंत अपना फोन निकाला और सेफ्टी के लिए कार की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी. बस, यही बात कार में सवार मैडम जी की बर्दाश्त के बाहर हो गई.

मैडम जी बिना सोचे-समझे गाड़ी की खिड़की खोलकर पैसेंजर सीट से उतरीं और सीधे बंदे पर चढ़ बैठीं. मैडम चिल्लाने लगीं "पब्लिक में मेरी वीडियो बनाना गैर-कानूनी है, फोन बंद कर वरना ठीक नहीं होगा." और यह कहते हुए वे झपट्टा मारकर बंदे का मोबाइल छीनने लगीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BodyCam_DDE (@bodycam_dde)

पिठ्ठू बैग दबोचा, घसीटने की कोशिश... और फिर हुआ तगड़ा 'मोये-मोये'!

जब बंदे ने कैमरा बंद करने से साफ मना कर दिया, तो मैडम जी का आपा पूरी तरह खो गया. उन्होंने बंदे का पिठ्ठू बैग पीछे से दबोच लिया और उसे खींचकर सड़क किनारे घसीटने लगीं. बेचारा बंदा पीछे हटते हुए बार-बार चिल्लाता रहा "मैं तो बस पैदल चल रहा था, मुझे छूना मत, मैं डिफेंस में हाथ उठा दूंगा."

तभी गाड़ी चला रहे मैडम जी के पतिदेव बाहर निकले. हसबैंड को समझ आ गया था कि पत्नी ने भारी गलती कर दी है और मामला हाथ से निकल चुका है. पतिदेव ने तुरंत हाथ जोड़कर उस बंदे से माफी मांगना शुरू कर दिया. लेकिन बंदे ने कड़े तेवर में कहा "इसने मुझे हाथ लगाया है और असॉल्ट किया है, अब तो पुलिस ही इसका फैसला करेगी!"

पुलिस आई, हथकड़ी ठोकी और गाड़ी में ठूस दिया!

बंदे ने मौके पर ही पुलिस को कॉल घुमा दिया. कुछ ही मिनटों में कनाडा पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने मौका-ए-वारदात की फुटेज देखी और बिना कोई रियायत दिए मैडम जी के हाथों में हथकड़ी पहनाई और घसीटते हुए पुलिस की गाड़ी में ठूंस दिया.

जब मैडम जी बेबस होकर पुलिस वैन के काले कांच के पीछे बैठी रो रही थीं, तब वीडियो बना रहे बंदे ने जूम करके कैमरा उनकी तरफ घुमाया और उनके हसबैंड पर चिल्लाते हुए बोला "देख ले भाई, तेरी बीवी क्रिमिनल निकल गई! अब खाएगी जेल की रोटी."

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़: 'सार्वजनिक जगह पर कायदे में रहो'

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जंगल की आग की तरह फैल गया. लोग मैडम की ओवर-स्मार्टनेस पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... "सार्वजनिक जगह पर वीडियो बनाना कोई क्राइम नहीं है, लेकिन दादागिरी दिखाकर किसी का बैग पकड़ना सीधा जेल का टिकट है. मैडम का सारा फितूर उतर गया." दूसरे यूजर ने कमेंट किया..."पति बेचारा बहुत शरीफ था, फालतू में पत्नी के चक्कर में रोड पर इज्जत का फलूदा बनवा बैठा."

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget