एक्सप्लोरर

शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स

तबाही का यह खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें लोग चीखते-चिल्लाते और अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर भागते हुए नजर आ रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों के बीच शिमला के ढली इलाके से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली तबाही की तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. ढली के पास अचानक पहाड़ का एक विशालकाय हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया. देखते ही देखते भारी-भरकम चट्टानें, विशालकाय पत्थर और सैकड़ों टन मलबा चीरता हुआ सीधे नीचे सड़क पर आ गिरा.

तबाही का यह खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें लोग चीखते-चिल्लाते और अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर भागते हुए नजर आ रहे हैं.

अचानक फटा पहाड़: गाड़ियों पर गिरा मलबा, दबे कई वाहन!

वायरल हो रहे दिल दहला देने वाले वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि सब कुछ सामान्य चल रहा था कि अचानक पहाड़ से धूल का गुबार उठा और बड़ी-बड़ी चट्टानें तिनके की तरह सड़क पर गिरने लगीं. उस वक्त सड़क पर कई गाड़ियां गुजर रही थीं और कुछ गाड़ियां किनारे खड़ी थीं. पहाड़ से गिरे भयानक मलबे और भारी पत्थरों की चपेट में आने से कई गाड़ियां सीधे मलबे के नीचे दफन हो गईं.

सड़क पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. लोग गाड़ियों को छोड़कर जान बचाने के लिए पीछे की तरफ भागे. मंजर इतना भयानक था कि कुछ ही सेकंड्स में हरी-भरी पहाड़ी और चमचमाती सड़क मलबे के खौफनाक ढेर में तब्दील हो गई.

युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मलबे में जिंदगियां तलाश रही टीम!

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. मलबे के नीचे दबी गाड़ियों और उनमें फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी जेसीबी मशीनों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

मलबे का आकार इतना विशाल है कि रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. राहतकर्मी पूरी ताकत से मलबे को हटाकर जिंदगियों की तलाश कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह से मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर फैला सन्नाटा.. 'कुदरत का ऐसा भयानक रूप नहीं देखा!'

ढली लैंडस्लाइड का यह दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. वीडियो देखकर हर कोई सहम गया है और पीड़ित लोगों की सलामती की दुआएं कर रहा है. एक यूजर ने लिखा.. "भगवान! यह मंजर कितना डरावना है. जो लोग जान बचाकर भागे, वो सच में मौत के मुंह से निकलकर आए हैं. भगवान सबको सुरक्षित रखे!" दूसरे यूजर ने कमेंट किया... "पहाड़ों में इस वक्त सफर करना सीधा मौत को दावत देना है. वीडियो में गाड़ियां जिस तरह मलबे में दब गईं, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए."

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget