एक्सप्लोरर

Video: समंदर नहीं सड़कों पर जाल लेकर मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरे, मुंबई का वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: कथित तौर पर मुंबई का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ मछुआरे मुंबई की सड़कों से मछली पकड़ते दिख रहे हैं. इसके पीछे की वजह और भी दिलचस्प है.

Trending Video: मुंबई में बारिश से हालात खराब हैं. हर जगह प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है जिससे लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. ऐसे में मुंबई के कई इलाकों से चौंकाने वाली तस्वीरें वायरल हो रही है. हाल ही में कथित तौर पर मुंबई के एक रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे ट्रैक पर मछलियां तैरती हुई दिखाई दे रही थी, अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ मछुआरे मुंबई की सड़कों से मछली पकड़ते दिख रहे हैं. इसके पीछे की वजह और भी दिलचस्प है, आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है पूरी खबर में.

सड़क पर जाल फेंकते दिखे मछुआरे

बारिश के आते ही मछुआरों के भी अच्छे दिन शुरू हो गए, हालांकि सरकार की ओर से बारिश में मछली पकड़ने की सख्त मना ही होती है क्योंकि बारिश के वक्त मछलियां प्रजनन करती हैं. लेकिन मछुआरों को बारिश का फायदा उठाने का मौका इस बार मिल ही गया. मौका था मुंबई की भारी बारिश का और सड़क पर आई बाढ़ का, सड़क पर भरे पानी में मछुआरे जाल फेंकते दिखाई दिए, और हैरानी की बात ये थी कि जाल में कई सारी मछलियां फंस भी गई. 

देखें वीडियो

एक साथ आई कई सारी मछलियां

बारिश के मौसम में जहां मुंबई में हर तरफ हाल बेहाल हैं वहीं मुंबई के मछुआरों की मौज हो रही है. मछुआरे बाढ़ का पूरा फायदा उठा रहे हैं. सड़क पर जाल फेंकते हुए मछुआरों के जाल में कई सारी बड़ी बड़ी मछलियां फंसती दिखाई दी. इस दौरान मछुआरे अपने पूरे इंतजाम के साथ आए थे. कई बार मछलियां समुद्र और नदियों से बह कर बाढ़ के पानी में आ मिलती है. लेकिन इस तरह से सड़क पर मछली पकड़ना अपने आप में अनोखा मामला है.

यूजर्स ने यूं दिए रिएक्शन

@RVCJ_FB नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 4 लाख 48 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर कमेंट करने यूजर्स भी मैदान में कूद पड़े हैं. एक यूजर ने लिखा...यह तो मुंबई में आम बात है. एक और यूजर ने लिखा...सरकार के विकास का नमूना देख लो गाइस. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पूरा मुंबई नदी नालों में तब्दील हो चुका है तो मछलियां तो आएगी हीं.

यह भी पढ़ें: महिला प्रिंसिपल और स्कूल के मैनेजर पर चढ़ा इश्क का बुखार, कैमरे में कैद हो गया रासलीला का वीडियो

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget