एक्सप्लोरर

टर्किश आइसक्रीम पर ग्राहक ने कर दी ऐसी हरकत, दुकानदार ने पकड़कर कूटा, वायरल हो रहा वीडियो

टर्किश आइसक्रीम काउंटर पर हंसी ने ऐसा पलटा खाया कि मजाक खून जलाने वाला बन गया. जी हां, हमेशा लोगों को हंसाने वाले और कूल रहने वाले तुर्की के आइसक्रीम काउंटर के सेल्स मेन को अचानक गुस्सा आ गया.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें मीठी आइसक्रीम की जगह लात-घूंसे और छड़ की बरसात हो रही है. सीन किसी तुर्की के हाई-फाई फूड कोर्ट का नहीं, बल्कि एक देसी मेले का है. जहां मौजूद थे झूले, गुब्बारे और बच्चों की हंसी. तभी एक तुर्की आइसक्रीम काउंटर पर हंसी ने ऐसा पलटा खाया कि मजाक खून जलाने वाला बन गया. जी हां, हमेशा लोगों को हंसाने वाले और कूल रहने वाले तुर्की आइसक्रीम काउंटर के सेल्स मेन को अचानक गुस्सा आ गया और उसने ग्राहक को ही पकड़कर कूट डाला.

ग्राहक ने चलाई कलर गन

वीडियो में दिखता है कि एक नौजवान आइसक्रीम लेने काउंटर पर पहुंचता है. दुकानदार पारंपरिक टर्किश अंदाज में कोन को घुमाकर, उछालकर, छुपाकर अपने आइसक्रीम वाले करतब दिखा रहा होता है. ग्राहक पहले तो मुस्कराता है, लेकिन फिर झल्ला जाता है और मौका देखकर कोन झपट लेता है. इतना ही नहीं, उसके बाद जेब से एक कलर गन निकालकर सीधा दुकानदार के चेहरे पर चला देता है. शायद मजाक में, शायद सोशल मीडिया रील के लिए. लेकिन वो भूल गया था कि टर्किश आइसक्रीम वाले सिर्फ कोन घुमाना ही नहीं जानते हैं, खून भी खौला सकते हैं.

दुकानदार ने दौड़ा दौड़ाकर कूटा

दुकानदार पहले तो सन्न रह जाता है, फिर गुस्से में आकर अपनी छड़ी (जिससे वो आइसक्रीम परोसता है) को उठा लेता है और काउंटर से कूदकर ग्राहक के पीछे दौड़ पड़ता है. वीडियो में साफ दिखता है कि वो पहले एक लात जमाता है, फिर कोन की जगह लोहे की छड़ का स्वाद चखाता है, ग्राहक जो खुद को इंटरनेट का हीरो समझ रहा था, अब मेले में बने Fight Club का फ्री एंट्री टिकट बन चुका होता है.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अरे बाप रे, इन लोगों को भी गुस्सा आता है क्या. एक और यूजर ने लिखा...भाई तो बुरा मान गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब कभी तुर्की आइसक्रीम नहीं खाएगा.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget