एक्सप्लोरर

मांझे में फंसे कबूतर की ट्रैफिक कांस्टेबल ने बचाई जान, लाखों दिलों को जीत रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक कबूतर को मांझे में फंसा देखा जा रहा है. एक ट्रैफिक कांस्टेबल उसकी मदद को आगे आता है और उसकी जान बचाता है.

Amazing Viral Video: अक्सर शहरों से लेकर गांवों तक कुछ लोगों को पतंग उड़ाते देखा जाता है. युवाओं में अक्सर पतंग उड़ाने का क्रेज देखा जाता है. पतंग उड़ाने के कारण कई बार कुछ लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है. बीते समय में पतंग उड़ाते समय बच्चों के छत से गिरने समेत पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मांझे से कुछ लोगों की मौत होते देखी गई है. पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मांझे में फंसकर कई बार पक्षी भी घायल हो जाते हैं.

हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिस दौरान एक कबूतर को मांझे में फंसा पाया गया. इस दौरान कबूतर को तड़पता देख एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने उसकी मदद कर जान बचाई. जानकारी के अनुसार ट्रैफिक कांस्टेबल का नाम प्रेम सिंह बताया जा रहा है. आमतौर पर शहरों में कई जगहों पर पेड़ों से लेकर खंभों तक में मांझे का जाल पाया जाता है. ऐसे में कई बार पक्षी इसमें फंसते नजर आते हैं. ऐसा ही हाल वायरल हो रहे वीडियो में भी देखने को मिला.

मांझे में फंसा कबूतर

सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही वीडियो को ट्विटर पर आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने शेयर किया है. जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'धरती पर हर जीवन मायने रखता है. जयपुर के ट्रैफिक कांस्टेबल प्रेम सिंह के इस महान कार्य को सलाम'. वीडियो में एक कबूतर सड़क के ऊपर से गुजर रहे तार में फंसे हुए मांझे में फंसा नजर आ रहा है. इस दौरान कबूतर दर्द के कारण काफी तड़पता है. जिसके बाद ट्रैफिक कांस्टेबल प्रेम सिंह उसकी मदद को आगे आते हैं.

यूजर्स को भाया वीडियो

ट्रैफिक कांस्टेबल प्रेम सिंह एक बस को कबुतर के नीचे रुकवाकर उसके ऊपर चढ़ जाते हैं और फिर कबूतर को पकड़कर नीचे उतर आते हैं. जहां पर वह दूसरे लोगों के साथ मिलकर कबूतर के चारों ओर लगे मांझे को निकाल कर उसे इससे आजाद करते हैं. मांझे में फंसे कबूतर की इस तरह से मदद कर रहे ट्रैफिक कांस्टेबल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक एक लाख 36 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं ज्यादातर यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए ट्रैफिक कांस्टेबल को सलाम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Video: सोशल मीडिया पर छाई 'बीटेक पानीपुरी वाली', बुलेट पर लगाती हैं स्टॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget