एक्सप्लोरर

Video: सोशल मीडिया पर छाई 'बीटेक पानीपुरी वाली', बुलेट पर लगाती हैं स्टॉल

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर बीटेक पानीपुरी वाली के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें दिल्ली की सड़कों पर बुलेट चलाकर पानी पूरी का स्टॉल साथ ले जा रही एक लड़की को देखा जा रहा है.

Btech Pani Puri Wali Viral Video: हाल ही के समय में जहां एक ओर बेरोजगारी की समस्या से युवाओं को रूबरू होना पड़ा रहा है. वहीं कुछ लोग आत्मनिर्भर बनते नजर आ रहे हैं. जिनके कई उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं. एमबीए चायवाला और बीटेक चायवाली बीते समय में काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं. जिसके बाद से ही कई युवाओं को इस तरह के आत्मनिर्भर कार्यों को अपनाते देखा गया है.

फिलहाल इन दिनों एक और लड़की को सड़कों पर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते देखा जा रहा है. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर युवाओं को काफी मोटीवेट करते नजर आ रहे हैं. वहीं वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की दिल्ली की सड़कों पर रॉयल एनफील्ड बुलेट को दौड़ाते नजर आ रही है. जिसके पीछे लगा एक स्टॉल सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. जो की गोलगप्पे और पानी पूरी का छोटा स्टॉल है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

दरअसल पानीपुरी का स्टॉल लगाने वाली इस लड़की का नाम तापसी उपाध्याय है. जो की मेरठ की रहने वाली हैं. तापसी दिल्ली के एक संस्थान में बी टेक के थर्ड ईयर की छात्रा हैं. इसके साथ ही वह पिछले साल नवंबर से अपना एक पानीपुरी का स्टॉल चला रही हैं. जिसका नाम उन्होंने बीटेक पानीपुरी वाली रखा है. जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल होने के साथ ही यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं.

खास बात यह है कि 'बीटेक पानीपुरी वाली' का स्टॉल लगा रही तापसी के अनुसार लोगों को स्ट्रीट फूड के कारण कई हेल्थ समस्या होती है. जिससे लड़ने के लिए उन्होंने हेल्दी स्ट्रीट फूड बेचने का टारगेट रखा है. इसी क्रम में वह ऐसी पानी पूरी बेचती हैं, जिन्हें भूनने के लिए एयर फ्रायर का इस्तेमाल किया जाता है. वह उन पानी पूरी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करती हैं जिन्हें तेल में तला जाता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Are you hungry (@are_you_hungry007)

फिलहाल उनकी यह सोच कई लोगों को पसंद आ रही है. उनके वीडियो वायरल होने के बाद कई फूड ब्लॉगर भी उनसे मिले हैं. इसके साथ ही वीडियो वायरल होने के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग उनके स्टॉल पर आकर उनकी एयर फ्राइड पानी-पूरी का स्वाद ले रहे हैं. वहीं तापसी का कहना है कि वह जो भी काम करती हैं. उसमें उनके परिवार का पूरी स्पोर्ट रहता है और परिवार वाले भी उसमें साथ देते हैं.

यह भी पढ़ेंः मिल गया उर्फी जावेद का मेल वर्जन... पत्तल, टोकरी, पतंग, कार्टून से बने कपड़े पहनता है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget