एक्सप्लोरर

एयरपोर्ट के एलिवेटर पर फिसली महिला, देखते ही देखते कटता चला गया पूरा पैर, डॉक्टर ने सुनाई बुरी खबर

57 साल की महिला साउथ नाखोन सी थम्मारत प्रांत के लिए उड़ान भरने वाली थी. हालांकि इससे पहले ही उसके साथ एक जानलेवा हादसा हो गया.

एलिवेटर या एस्केलेटर पर संभलकर चलना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी आपकी जान को खतरे में डाल सकती है. अधिकतर लोग एलिवेटर को खतरनाक नहीं मानते. उन्हें लगता है कि इसमें किसी का पैर कैसे फंस सकता है. इसमें तो उतना गैप भी नहीं होता कि पैर फंस जाए. अगर आप भी एलिवेटर को लेकर इस तरह की सोच रखते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल थाईलैंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां के बैंकॉक एयरपोर्ट पर एक महिला का पैर चलते एलिवेटर के अंदर फंसकर कट गया. 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बैंकॉक के डॉन मुएंग एयरपोर्ट की है. 57 साल की महिला साउथ नाखोन सी थम्मारत प्रांत के लिए उड़ान भरने वाली थी. हालांकि इससे पहले ही उसके साथ एक जानलेवा हादसा पेश आ गया. महिला अपनी फ्लाइट तक पहुंचने के लिए एलिवेटर पर चढ़ी थी. तभी उसका पैर एलिवेटर के अंदर जा फंसा. उसने अपने पैर को बचाने की कोशिश की. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसके पैर का 75 प्रतिशत हिस्सा एलिवेटर के अंदर जा फंसा. जिसके बाद वहां की एक मेडिकल टीम को महिला को बचाने के लिए उसका पैर काटना पड़ा.

 बेटे ने फोम बॉक्स में देखा कटा पैर

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिवेटर के अंत में महिला अपने सूटकेस की वजह से फिसल गई, जिसमें पहिए लगे हुए थे और देखते ही देखते उसका पैर एलिवेटर में फंसता चला गया. इस घटना से जुड़ी अंदरूनी जानकारी देते हुए महिला के बेटे कितिरत ने बताया कि अधिकारी जब एंबुलेंस से बाहर निकल रहे थे, तब उसने अपनी मां का कटा हुआ पैर एक फोम बॉक्स में देखा, जो अधिकारियों ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ था. मां को व्हीलचेयर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया.

डॉक्टर ने सुनाई बुरी खबर

महिला को बुमरुंगराड इंटरनेशनल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां के डॉक्टर्स ने महिला के अंग को दोबारा से जोड़ दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि महिला अब अपने बाएं पैर का इस्तेमाल कभी नहीं कर सकेगी. बेटे ने बताया कि मां का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका है. हालांकि वह ऐसे जता रही हैं जैसे बहुत मजबूत हों. लेकिन हम जानते हैं कि अपना पैर अचानक खोने की वजह से वह टूट गई हैं.

ये भी पढ़ें: जिपलाइन पार करते वक्त बड़ा हादसा, अचानक टूटा हार्नेस, 40 फीट नीचे जा गिरा 6 साल का बच्चा, सामने आया खौफनाक Video     

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में मुफ्त इलाज पाकर हैरान रह गया अमेरिकी टूरिस्ट- वीडियो वायरल
भारत में मुफ्त इलाज पाकर हैरान रह गया अमेरिकी टूरिस्ट
Video: सोते शख्स पर चढ़ गया कोबरा, खुली आंख तो मच गई चीख-पुकार
सोते शख्स पर चढ़ गया कोबरा, खुली आंख तो मच गई चीख-पुकार
पाकिस्तान के शिव मंदिर पहुंची कनाडाई महिला, माहौल देख रह गई दंग
पाकिस्तान के शिव मंदिर पहुंची कनाडाई महिला, माहौल देख रह गई दंग
Truck Driver Stunt:चलते ट्रक की छत पर डांस करने लगा ड्राइवर, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
चलते ट्रक की छत पर डांस करने लगा ड्राइवर, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget