एक्सप्लोरर

जिपलाइन पार करते वक्त बड़ा हादसा, अचानक टूटा हार्नेस, 40 फीट नीचे जा गिरा 6 साल का बच्चा, सामने आया खौफनाक Video

Harness Break In Mexico: बच्चे के परिवार ने बताया कि बच्चे का हार्नेस अचानक टूट गया था, जिसके बाद वो सीधे 40 फीट नीचे मौजूद एक पूल में जा गिरा.

Zipline Harness Break In Mexico: मेक्सिको से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक एम्यूजमेंट पार्क में हार्नेस टूटने की वजह से एक 6 साल के बच्चे को गंभीर हादसे का सामना करना पड़ा है. दरअसल बच्चा जिपलाइन के जरिए एक छोर से दूसरे छोर तक जा रहा था. उसके साथ एक व्यक्ति और भी था. जिपलाइन के सेंटर पर पहुंचने के बाद एकाएक बच्चे का हार्नेस टूट गया और 40 फीट नीचे जा गिरा. 

जानकारी के मुताबिक, यह पार्क मेक्सिको के नुएवो लियोन राज्य में स्थित है. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के परिवार ने बताया कि बच्चे का हार्नेस अचानक टूट गया था, जिसके बाद वो 40 फीट नीचे मौजूद एक पूल में गिर गया. पूल में गिरने की वजह से बच्चे को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं. हालांकि इस घटना ने वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए, जो जिपलाइन फन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.  

टूरिस्ट ने पूल में कूदकर बचाई जान

बच्चे की पहचान सीज़र के तौर पर हुई है. सीज़र के परिवार ने बताया कि जैसे ही वह पानी में गिरा, तभी एक टूरिस्ट ने पूल में कूदकर उसकी जान बचा ली. बच्चे के भाई ने बताया कि ऊंचाई से गिरने की वजह से सीज़र को मामूली चोटें आईं हैं. वो इस घटना से काफी डरा हुआ है. नुएवो लियोन की सरकारी एजेंसियों ने इस घटना की जांच के कारण एम्यूजमेंट पार्क में चलने वाली कई एक्टिविटीज़ पर रोक लगा दी हैं. 

पूल की वजह से बची जान

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे को जिपलाइन पर हार्नेस पर लटका देखा जा सकता है. जिपलाइन के सेंटर पर पहुंचते ही बच्चे के साथ ये खौफनाक हादसा पेश आ जाता है. हालांकि गनीमत यह रही कि नीचे पूल था. अगर जमीन रही होती तो बच्चे की जान भी जा सकती थी.

ये भी पढ़ें: एक साल के बच्चे ने दिखाया ऐसा करतब, अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश, हैरान कर देगी ये Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
JCB Rescued Goat: JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget