एक्सप्लोरर

Viral Video: महाराष्ट्र में कोरियन ब्लॉगर के साथ शख्स ने की गंदी हरकत, जान बचाकर भागने पर हुई मजबूर, सामने आया वीडियो

Viral Video: महाराष्ट्र में कोरियन ब्लॉगर के साथ दो युवकों ने बदतमीजी की ब्लॉगर को जल्दी में वहां से भागना पड़ा. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन.

Viral Video: भारत में सालों से एक कहावत चली आ रही है अतिथि देवो भव: जिसका अर्थ होता है मेहमान भगवान के समान है. यानी भारत में जब किसी के घर कोई मेहमान आता है तो उसका खूब आदर सत्कार किया जाता है. उसे बड़ी इज्जत दी जाती है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें भारत के कुछ लोग अतिथि देवो भव: इस कहावत की धज्जियां उड़ा रहे हैं. साउथ कोरिया की एक ब्लॉगर के साथ भारत में ऐसा सलूक हुआ है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं पूरी खबर. 

कोरियन ब्लॉगर के साथ बदसलूकी

साउथ कोरिया की एक ब्लॉगर केली इन दिनों भारत घूमने आईं हुईं है. वह महाराष्ट्र की लोकल मार्केट घूमने गईं. तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी. अगर केली ब्लॉगर ना होती तो शायद इस घटना के बारे में बाकी लोग नहीं जान पाते. केली जब लोकल मार्केट में गई तब वहां एक शख्स जबरदस्ती उनके करीब आया.  

उनके गले में हाथ डाल वह शख़्स फोटो खिंचवाने लगा. उन्हें अपनी तरफ खींचने लगा. थोड़े ही देर बाद उस शख्स ने अपने दोनों हाथ केली के कंधे पर रखे. केली इस से काफी असहज हुईं. जिसका जिक्र उन्होंने उस दौरान वीडियो में भी किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

 

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर लोगों ने भी काफी प्रतिक्रिया दी हैं. एक यूजर ने लिखा,'मैं अपने गैर भारतीय दोस्तों को कभी भी भारत आने की सलाह नहीं देता.. ख़ासकर अकेले में. सड़कें ऐसी जगहों पर भी हो सकती हैं जो सड़कें जैसी तो नहीं लगतीं लेकिन उनका व्यवहार सड़कों से भी बदतर होता है.' तो वहीं एक और यूजर ने कहा,'ऐसी चीजें सिर्फ भारत में ही हो सकती हैं.' 

पुलिस ने लिया एक्शन

बता दें कि इस वायरल वीडियो के बाद इस पर पुलिस ने भी एक्शन लिया है. कोरियन ब्लॉगर के साथ बदतमीजी कर रहे युवकों के पहचान हुई है मोबीन चांद मोहम्मद शेख जिसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है. मोहम्मद नकीब अंसारी जो 21 साल का है. दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया. हालांकि दोनों ही जमानत पर छूट चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: Who is Priya Singh: जानें कौन हैं प्रिया सिंह, जिन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर लगाया है कार से कुचलने का आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से 400किमी ऊपर का खौफनाक मंजर, एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया वीडियो
आसमान से 400किमी ऊपर का खौफनाक मंजर, एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया वीडियो
लाल साड़ी में भाभी का कातिलाना डांस, घूंघट की अदा पर फिदा हुए लोग
लाल साड़ी में भाभी का कातिलाना डांस, घूंघट की अदा पर फिदा हुए लोग
बड़ी मुश्किल' पर साड़ी में हसीना का कातिलाना डांस, वीडियो वायरल
बड़ी मुश्किल' पर साड़ी में हसीना का कातिलाना डांस, वीडियो वायरल
टॉमी के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, पापा की परी के गालों पर दिया बाइट
टॉमी के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, पापा की परी के गालों पर दिया बाइट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Embed widget