एक्सप्लोरर

भोपाल-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस में निकला सांप, यूजर्स ने उससे भी मांग लिया ट्रेन का टिकट

Snake In Train: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और जबलपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में निकल आया सांप. देखकर यात्रियों में फैला डर.

Snake In Train: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. भारतीय रेलवे भारत में रोजाना हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाती है. जिनमें करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. ट्रेन का सफर काफी सुविधा भरा होता है इसलिए ज्यादातर लोग ट्रेन से जाना ही पसंद करते हैं. लेकिन कई बार ट्रेन में भी इस तरह की चीजें देखने को मिल जाती हैं. जो सामान्य तौर पर ट्रेन में जाने वाला मुसाफिर सोचते भी नहीं है.

हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और जबलपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है. जनशताब्दी एक्सप्रेस में बीच सफर में सांप निकल आया. जिसे देखकर यात्री सकते में आ गए. सोशल मीडिया पर यह मामला काफी वायरल हो रहा है. 

ट्रेन के अंदर निकल आया सांप

भोपाल से जबलपुर आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के सी-1 कोच में बहुत से यात्री सफर कर रहे थे. तभी अचानक से कोच में सांप निकल आया. जिसे देखकर सभी यात्री डर गए कोच में हड़कंप बचने के बाद यात्रियों ने तुरंत इस बात की जानकारी कोच अटेंडेंट को दी. ट्रेन कर्मचारियों ने इसके बाद कोच में मौजूद सांप को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

 

 

रेलवे ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं. इस घटना के बाद यात्री ट्रेन की सुरक्षा और सफाई को लेकर के भी सवाल उठा रहे हैंं. तो वहीं रेलवे इस एंगल से भी जांच कर रही कि सफर के दौरान जानबूझकर ट्रेन में सांप तो नहीं छोड़ दिया. बहरहाल आरपीएफ को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया है. सोशल मीडिया पर मामला काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के शेफ ने बनाया देसी मसाला डोसा! यूजर्स ने बोले आधार कार्ड कब बनवा रहे हो? वायरल हो रहा वीडियो

पहले भी हुई इस तरह की घटनाएं

बता दें यह कोई पहली घटना नहीं है. जहां ट्रेन में सांप निकलकर सामने आया है. कुछ दिनों पहले ही मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-जबलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस और जयपुर जबलपुर-दयोदय एक्सप्रेस में भी इस तरह की सांप निकालने की घटनाएं सामने आई है. इन घटनाओं से रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं इन मामलों पर रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे के लिए सबसे अहम है. इन घटनाओं की जांच की जा रही है. अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर काफी मजे लिए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो पूछ लिया कि यह सांप टिकट लेकर आया था या नहीं?

यह भी पढ़ें: अब बॉस पर निकाल सकते हैं अपनी भड़ास, इस देश में शुरू हो गई बॉस को डांट लगाने वाली सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो
ये है सरकारी सिस्टम... ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल
ये है सरकारी सिस्टम... ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल
छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'
छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget