एक्सप्लोरर

छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'

'दिव्या माने' नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने इस नन्हे डांसर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में दिखता है कि बच्चा संगीत की धुनों में पूरी तरह डूबा हुआ है.

सोशल मीडिया की दुनिया में अगर हुनर सच्चा हो, तो उसे वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता. इन दिनों इंटरनेट पर एक नन्हे उस्ताद का वीडियो तेजी से तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा मराठी के मशहूर सुपरहिट गाने 'अप्सरा आली' पर बेहद खूबसूरती से लावणी डांस करता नजर आ रहा है. गाने की एक-एक ताल पर बच्चे के स्टेप्स, उसकी लचक और चेहरे के हाव-भाव इतने सधे हुए हैं कि देखने वाले बस उसे देखते ही रह गए. अपनी उम्र से कहीं आगे की मैच्योरिटी और गजब के आत्मविश्वास के साथ बच्चे ने जिस तरह मंच संभाला, उसने हर किसी का दिल जीत लिया है.

बच्चे के डांस से दुकान-मोहल्ला बना डांस पार्टी

'दिव्या माने' नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने इस नन्हे डांसर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में दिखता है कि बच्चा संगीत की धुनों में पूरी तरह डूबा हुआ है. जैसे ही 'अप्सरा आली' गाना बजता है, वह अपने smooth और एक्सप्रेसिव स्टेप्स से वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. बच्चे की परफॉर्मेंस इतनी शानदार थी कि आसपास मौजूद बच्चे और बड़े-बुजुर्ग सब काम छोड़कर उसे देखने लगे. कई लोग ताली बजाकर उसका हौसला बढ़ा रहे थे, तो कुछ बच्चे उसकी देखा-देखी खुद भी कमर मटकाने लगे. देखते ही देखते बच्चे का सोलो डांस एक छोटी सी मजेदार डांस पार्टी में बदल गया.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

बेला शेंडे और अजय-अतुल का जादू

जिस गाने पर यह बच्चा थिरक रहा है, वह 2013 की मशहूर मराठी फिल्म 'नटरंग' का सुपरहिट लावणी गीत 'अप्सरा आली' है. मशहूर अभिनेत्री अमृता खानविलकर पर फिल्माए गए इस गाने को बेला शेंडे ने अपनी सुरीली आवाज दी है और इसका दमदार संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने तैयार किया था. अपनी पारंपरिक शैली और जबरदस्त एनर्जी की वजह से यह गाना आज भी हर डांस लवर की पहली पसंद बना हुआ है. लेकिन इस नन्हे बच्चे ने जिस सहजता से लावणी की जटिल मुद्राओं को पेश किया, वह काबिल-ए-तारीफ है.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए दिल छू लेने वाले रिएक्शंस

वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा, "कला तो खून में होती है, ये देखिए इस छोटे लड़के का हुनर." यह वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, "यह बच्चा तो आने वाली पीढ़ी का 'नटराज' बनेगा!" वहीं दूसरे यूजर ने खुशी जताई कि वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के डांस को बिना किसी जजमेंट के सराहा और उसका उत्साह बढ़ाया. वहीं एक और यूजर ने भावुक होकर कहा कि छोटे बच्चों को अपनी कला खुलकर जाहिर करते देखना कितना खूबसूरत होता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget