एक्सप्लोरर

अब बॉस पर निकाल सकते हैं अपनी भड़ास, इस देश में शुरू हो गई बॉस को डांट लगाने वाली सर्विस

अब अमेरिका में एक कंपनी ने सर्विस शुरू की है जिसके जरिए आप ऑफिस में अपने बॉस को डांट नहीं बल्कि भयंकर डांट पड़वा सकते हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है.

Trending News: किसी कंपनी या फिर सरकारी दफ्तर में काम करने वाले लोगों के ऊपर उनका बॉस होता है. आमतौर पर बॉस को जूनियर अगर डांट दे तो इसे बदतमीजी और गैर जिम्मेदार हरकत माना जाता है. अपने से सीनियर और बड़े अधिकारी को डांट लगाना आज भी कई लोगों का सपना ही है, लेकिन मजबूरी के चलते कई कर्मचारी बॉस को जवाब नहीं दे पाते और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं. कई केस में तो बॉस के खौफ से लोगों को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा है, लेकिन अब अमेरिका में एक कंपनी ने सर्विस शुरू की है जिसके जरिए आप ऑफिस में अपने बॉस को डांट नहीं बल्कि भयंकर डांट पड़वा सकते हैं.

बॉस को डांट लगाने वाली कंपनी की हुई शुरुआत

दरअसल, अमेरिका में एक नई कंपनी ने दस्तक दी है, यह कंपनी अलग-अलग तरह की सर्विस देती है जिनमें बॉस को डांट पड़वाने वाली सर्विस भी शामिल है. इस कंपनी की मदद से कोई भी कर्मचारी अपनी भड़ास अपने बॉस पर निकाल सकता है और अपना गुस्सा जाहिर कर सकता है. खास बात इस सर्विस की ये है कि यह सर्विस डांट पड़वाने वाले कर्मचारी का नाम उजागर नहीं करती है. ऐसे में अपनी भड़ास को दिल में भरकर बैठे अमेरिकी कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर है. कंपनी का नाम OCDA है.

देखें वीडियो

इस तरह काम करती है कंपनी

OCDA के फाउंडर कैलिमर व्हाइट हैं जो कि एक स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग की मानें तो कंपनी में सबसे पहले ग्राहक को अपने बॉस को डांटने के लिए एक एप्लीकेशन देनी होगी, इसके बाद कंपनी का एक डांटने वाला शख्स ऑफिस जाएगा और ग्राहक के बताए नाम वाले शख्स से जाकर सीधा भिड़ जाएगा. इसके बाद वो वहां जाकर बॉस पर चीखेगा और चिल्ला चिल्लाकर ग्राहक की शिकायतों को बताएगा. इसके बाद माहौल गर्म होगा तो कंपनी का बंदा बॉस को गालियां भी देगा, क्योंकि गाली देना कंपनी की सख्त नीतियों में से एक है. अमेरिका के जिन एरिया में ये सुविधा नहीं है उन एरिया में बॉस को फोन लगाकर फटकार लगाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी की छात्रा ने स्टेज पर उतारा टॉप, डांस देख यूजर्स बोले, अश्लीलता की हद है, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार रिएक्शन

ODCA के यूट्यूब पर इनकी कई सारी ऑपरेशनल वीडियो हैं जो काफी ज्यादा वायरल रहती हैं. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....वीडियो देखकर दिल को सुकून सा मिला, आप जैसे लोग काफी महान काम कर रहे हो. एक और यूजर ने लिखा...ODCA बेहद शानदार काम कर रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस सेवा को कोई इंग्लैंड में भी ले आओ. आपको बता दें कि इस कंपनी के यूट्यूब पर 84 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

यह भी पढ़ें: इश्योरेंस का पैसा उठाने के लिए भालू बन करते थे गाड़ियों पर अटैक! पुलिस ने दबौच कर यूं सिखाया सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget