एक्सप्लोरर

यूट्यूब से कितना कमाती हैं सीमा हैदर, खुद कर दिया खुलासा, इनकम जान उड़ जाएंगे होश

Viral Video: सीमा जब से पाकिस्तान से आई हैं, अपने हिंदुस्तान वाले पति सचिन के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल रहती हैं. ऐसे में सीमा को यूट्यूब से कितनी कमाई होती है इसका जवाब सीमा हैदर ने खुद दिया.

कहते हैं मोहब्बत में बेशुमार ताकत होती है, इतनी तातक की मुहब्बत दो मुल्कों की सरहदों को भी लांघ जाती है. सीमा हैदर को कौन नहीं जानता, ये दुनिया की ऐसी माशूका हैं जिसने अपनी मुहब्बत के खातिर अपने पति को भी ठुकरा दिया और चली आई बजरंगी भाईजान की तरह सीमा को चीरती हुई इस पार. सीमा जब से पाकिस्तान से आई है, अपने हिंदुस्तान वाले पति सचिन के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल रहती है. ऐसे में सीमा को यूट्यूब से कितनी कमाई होती है इसका जवाब सीमा हैदर ने खुद दिया.

बताया यूट्यूब से कमाई का मंत्र

सीमा सचिन की प्रेम कहानी की तरह उनके फॉलोअर्स भी अनोखे हैं. जब भी सीमा सचिन कोई वीडियो यूट्यूब पर डालते हैं तो ज्यादातर यूजर्स उनसे उनकी इनकम के बारे में पूछते हैं, ऐसे में सीमा ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि यूट्यूब पर 1 हजार व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं. जब सीमा से सवाल किया गया कि यूट्यूब पर 1 हजार व्यूज के कितने पैसे मिलते हैं तो सीमा ने जवाब दिया कि यह सब आपकी मेहनत पर निर्भर करता है. लोग यूट्यूब से करोड़ों रुपये कमाते हैं लेकिन उसके लिए आपके व्यूज के साथ साथ एड और व्यूज टाइम भी अच्छा खासा होना चाहिए. 

1 हजार व्यूज पर इतने मिलते हैं पैसे

हमारी कई सारी वीडियो वायरल होती है जिसे लेकर हमें कुछ पैसे मिल जाते हैं. अगर आप 5 मिनट का एक वीडियो डालते हैं तो इस पर एक हजार व्यूज के 25 रुपये मिलते हैं तो वहीं यूट्यूब शॉर्ट्स पर एक लाख व्यूज पर एक डॉलर की कमाई होती है. ज्यादा इनकम के लिए लोग प्रमोशन का भी सहारा लेते हैं.

सीमा ने बताई थी अपनी पहली कमाई

सीमा हैदर ने पिछले साल एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा था कि उनकी यूट्यूब की पहली सैलरी आ गई है. सीमा ने कहा कि यूट्यूब से मुझे 45 हजार रुपये मिले हैं. लोग मुझसे पूछते थे कि आपको पैसे मिल रहे हैं या नहीं. लेकिन मुझे अब जाकर पहले रुपये मिले हैं. आने वाले महीने में मुझे इससे ज्यादा रुपये मिलेंगे. सीमा हैदर ने इसके लिए लोगों का शुक्रिया किया और कहा कि उनके प्यार और सपोर्ट के बिना ये मुमकिन नहीं था.

यह भी पढ़ें: बेटी को गोद में बिठाकर गाड़ी चला रहा था बाप, वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने लगा दी क्लास

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget