एक्सप्लोरर

बेटी को गोद में बिठाकर गाड़ी चला रहा था बाप, वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने लगा दी क्लास

Viral Video: वायरल वीडियो में एक पिता अपनी औलाद के प्यार में इतना अंधा हो बैठा है की उसने अपने साथ अपनी मासूम बच्ची की जान को भी खतरे में डाल दिया. आइए आपको पूरे मामले से रूबरू कराते हैं.

Trending Video: कहा जाता है कि माता पिता बच्चों के रक्षक होते हैं, लेकिन कई बार ये रक्षक ही बच्चों के भक्षक बन बैठते हैं. ज्यादा रोशनी इंसान को अंधा कर देती है ठीक उसी तरह से ज्यादा लाड प्यार भी कई बार बच्चों पर भारी पड़ जाता है. अब आप सोचेंगे कि हम आपको ऐसा क्यों बता रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख आप खुद समझ जाएंगे. दरअसल, वायरल वीडियो में एक पिता अपनी औलाद के प्यार में इतना अंधा हो बैठा की उसने अपने साथ अपनी मासूम बच्ची की जान को भी खतरे में डाल दिया. आइए आपको पूरे मामले से रूबरू कराते हैं.

प्यार में अंधा बना पिता

वायरल हो रहे वीडियो में एक पिता अपनी बच्ची को कार चलाते हुए प्यार कर रहा है, लेकिन उसके प्यार करने का तरीका बच्ची की जान ले सकता है, और ऐसा इसलिए क्योंकि पिता ने मासूम बच्ची को अपनी गोद में बैठाया हुआ है और वो ड्राइविंग कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपने पिता के सीने से चिपक कर सो रही है और पिता आराम से ड्राइव कर रहा है. यह लापरवाही तब और भी बढ़ जाती है जब बच्ची का नींद खुल जाती है और बच्ची ड्राइव कर रहे पिता के साथ खेलने लगती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स बुरी तरह से भड़क गए हैं.

देखें वीडियो

अपने साथ साथ दूसरे की जान को भी खतरे में डाल रहा शख्स

गाड़ी चलाता शख्स अपने साथ साथ अपनी बच्ची की जान को भी खतरे में डाल रहा है. इतना ही नहीं शख्स की इस हरकत की वजह से सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है. बात करते हुए अगर शख्स का ध्यान चूकता है, जिसकी संभावना काफी ज्यादा है तो गाड़ी किसी दूसरे वाहन से जाकर टकरा सकती है तो वहीं इस तरह से प्यार दिखाना एक बड़े और जानलेवा हादसे को न्यौता दे सकता है.

एक झटके में जा सकती है बच्ची की जान

बच्ची को शख्स ने ड्राइवर सीट पर बैठाया हुआ है, ठीक इसी जगह कार के एयर बैग लगे होते हैं, अगर कोई दुर्घटना होती है तो एयरबैग खुलेंगे, और एयर बैग करीब 350 किमी/घंटे की रफ्तार से घुलते हैं. ऐसे में एयरबैग से टकराकर बच्ची का सिर पिता की छाती के पार हो सकता है जिससे पिता और बच्ची दोनों की तुरंत मृत्यु हो सकती है.

भड़के यूजर्स

वीडियो को @ashwinrajenesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 6 लाख 42 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर भड़क गए हैं. एक यूजर ने लिखा...मूर्ख पिता, सोच रहा है कि अपनी औलाद को बहुत प्यार करता है, लेकिन असल में  इसकी जान का दुश्मन है ये. एक और यूजर ने लिखा...यह तो बेहद गैरजिम्मेदाराना हरकत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...तुम्हें शर्म आनी चाहिए, कैसे पिता हो तुम.

यह भी पढ़ें: क्या BMW क्या मर्सिडीज... गुरुग्राम की बारिश ने सबका कर दिया बुरा हाल, वीडियो हुआ वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget