एक्सप्लोरर

केजरीवाल की महफिल लूट ले गए भगवंत मान! बेटी की शादी में किया जोरदार भांगड़ा; देखें वीडियो 

वीडियो देखकर लग रहा है कि भले ही महफिल केजरीवाल ने सजाई हो, लेकिन भांगड़ा कर भगवंत मान ने पूरी वाहवाही लूट ली. दरअसल, मौका था केजरीवाल की बेटी की सगाई का, जिसमें भगवंत मान ने रंग जमा दिया.

Bhagwant Mann Bhangra Video Viral: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान हमेशा चर्चा में रहते हैं. कभी अपने बयानों से तो कभी अपने तेवरों से, लेकिन इस बार उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें आप भगवंत मान का अलग ही रूप देखकर दंग रह जाएंगे. दरसअल, मौका था आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सगाई का, जिसमें भगवंत मान स्टेट तोड़ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देखकर लग रहा है कि भले ही महफिल केजरीवाल की तरफ से सजाई गई हो, लेकिन पत्नी के साथ भांगड़ा कर भगवंत मान ने पूरी वाहवाही लूट ली. भगवंत मान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं. कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अपने आलाकमान के यहां समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन का भांगड़ा. वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान ऐसा भांगड़ा करते दिख रहे हैं, जिसे देखकर पेशेवर भी पानी मांगेगे. 

पत्नी संग मान ने जमाई महफिल

भगवंत मान वायरल वीडियो में अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर दिख रहे हैं. बैकग्रांउड में कोई पंजाबी गाना बज रहा है और भगवंत मान और उनकी पत्नी गाने पर बिल्कुल हीरो-हिरोइन टाइप परफार्मेंस दे रहे हैं. वायरल वीडियो में भगवंत मान का एक-एक मूव खूब तालियां बटोर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री किस तरह राजनीति छोड़ इस फैमिली फंक्शन में पूरी तरह खोए हुए हैं और पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं. 

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स 

भगवंत मान के डांस का वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसे लोग लगातार शेयर और लाइक कर रहे हैं. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इस वीडियो में भी राजनीति ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ भगवंत मान का यह अंदाज देख उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं 'पॉवर विंडो', कार में ऐसा देसी जुगाड़ देखा नहीं होगा; वीडियो देख यूजर्स बोले- टेक्निक बाहर नहीं जानी चाहिए

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget