एक्सप्लोरर

New Born Baby Name: पाकिस्तानी महिला ने Attari Border पर दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा 'बॉर्डर', जानिए पूरा मामला

Pakistani Woman Names Her New Born Baby Border: एक पाकिस्तानी जोड़े ने अपने नवजात बच्चे का नाम 'बॉर्डर' रखा क्योंकि उसका जन्म भारत-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर हुआ है.

Pakistani Woman Delivers Baby At Attari Border: एक पाकिस्तानी जोड़े ने अपने नवजात बच्चे का नाम 'बॉर्डर' रखा. दरअसल, यह जोड़ा पिछले 71 दिनों से 97 अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के साथ भारत-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर फंसा हुआ है. इसी दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया और क्योंकि बच्चे का जन्म ऐसी स्थिति में हुआ है जब वह अटारी बॉर्डर पर लंबे समय से फंसे हुए हैं, तो महिला और उसके पति ने अपने बच्चे का नाम 'बॉर्डर' ही रख दिया. 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले के रहने वाले बच्चे के माता-पिता, निंबू बाई और बलम राम ने कहा कि बच्चे का नाम इसलिए बॉर्डर रखा गया है क्योंकि वह भारत-पाक सीमा पर पैदा हुआ है. निंबू बाई गर्भवती थी और 2 दिसंबर को उसे प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद पास के गांवों की कुछ महिलाएं निंबू बाई की प्रसव में मदद करने के लिए पहुंचीं.

स्थानीय लोगों ने अन्य सहायता प्रदान करने के अलावा प्रसव के लिए चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की. बालम राम ने बताया कि वह लॉकडाउन से पहले 98 अन्य नागरिकों के साथ तीर्थयात्रा और रिश्तेदारों से मिलने भारत आए थे लेकिन आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण घर नहीं लौट सके हैं. इन लोगों में 47 बच्चे शामिल हैं, जिनमें से छह भारत में पैदा हुए हैं, जो अभी एक साल से कम उम्र के हैं.

एक ने अपने बच्चे का नाम 'भारत' रखा
बालम राम के अलावा उनके टैंट में रहने वाले एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक लग्या राम ने अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है क्योंकि वह पिछले साल 2020 में जोधपुर में पैदा हुआ था. लग्या जोधपुर में अपने भाई से मिलने आया था लेकिन अभी तक वापस पाकिस्तान नहीं जा सका है.

यहां फंसे हुए लोग पाकिस्तान के रहीम यार खान और राजनपुर सहित विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखते हैं, जो वर्तमान में अटारी सीमा पर एक टैंट में रह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तानी रेंजरों ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. ये परिवार अटारी इंटरनेशनल चेक-पोस्ट के पास एक पार्किंग में डेरा डाले हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

Viral Video: शादी से पहले दोस्त ने दुल्हन से पूछा- क्या फील हो रहा है? मिला ये जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video : शादी के लिए दुल्हन ने मारी ऐसी धांसू एंट्री कि देखने वाले देखते ही रह गए, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
स्टेज पर हसीना ने किया ऐसा किलर डांस, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए लोग
स्टेज पर हसीना ने किया ऐसा किलर डांस, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए लोग

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget