एक्सप्लोरर

ज्यादा आशिकी हो गई! गली में रोमांस फरमा रहे कॉलेज स्टूडेंट्स को मकान मालिक ने सिखाया सबक, दुम दबाकर भागे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक गली में दो लड़कियां और एक लड़का खड़ा हुआ है. लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया हुआ है.

Trending Video: वैलेंटाइन वीक तो गुजर गया लेकिन जाते-जाते कई सारे मजेदार और ऐसे पल छोड़ गया, जिसे देखकर पहले तो आप अपना सिर पकड़ेंगे उसके बाद जोर-जोर से हंसने लगेंगे. जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि कैसे एक कॉलेज कपल को गली में खड़े होकर रोमांस करना भारी पड़ गया. वीडियो में अपनी प्रेमिका को गोद में उठाए आशिक की आशिकी ठंडे पानी से मिटती देख आपके ठहाके निकल पड़ेंगे. वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

वैलेंटाइन पर आशिकी कर रहे मजनू को मकान मालिक ने सिखाया सबक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक गली में दो लड़कियां और एक लड़का खड़ा हुआ है. लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया हुआ है जिसे वो भावनाओं में आकर गोद में उठा लेता है और प्यार के रोलर में जोर जोर से घुमाने लगता है. लेकिन उन्हें मालूम नहीं होता कि ऊपर वाला सब देख रहा है. दरअसल, आशिकी का नाच होते हुए घर की बालकनी में खड़ा शख्स देख लेता है और उसे कैमरे में कैद कर लेता है. जिसके बाद इस प्रेमी जोड़े पर ठंडे पानी और लानतों की बरसात होती है और ये लोग दुम दबाकर वहां से निकल लेते हैं.

जूते मारकर भगाया

होता कुछ यूं है कि मकान मालिक ऊपर से इस प्रेमी जोड़े पर बाल्टी भरकर ठंडा पानी डाल देता है. जिसके बाद तीनों लोग वहां से रफू चक्कर हो जाते हैं. जिसके बाद मकान मालिक उन्हें शर्म लाने की नसीहत देते हुए वहां से भगाता दिखाई दे रहा है. इसके अलावा शख्स इस प्रेमी जोड़े पर जूते भी फेंकता दिखाई दे रहा है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए बच्चों की तरह कूदने लगे अनंत अंबानी, वीडियो हो रहा वायरल

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @singh_kikki नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बिल्कुल सही किया, इस तरह के लफंगे खुले सांड की तरह अश्लीलता फैला रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा...सही सबक तो मिलना ही चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब तो वीडियो वायरल हो चुका है, अब तो लोग भला बुरा कहेंगे आस पास वाले.

यह भी पढ़ें: उल्लू है या मिस्टर इंडिया? सिर घुमाते ही गायब हो जाते है ये पक्षी, कुदरत का निजाम देख हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget