एक्सप्लोरर

नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे इस क्यूट वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए बेड पर लिटाया गया नवजात शिशु बेहद आराम के मूड में है.

नवजात बच्चों के जन्म के तुरंत बाद रोने या शांत लेटने के वीडियो तो आपने बहुत देखे होंगे. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा नन्हा बच्चा छाया हुआ है, जिसने पैदा होते ही ऐसा स्वैग दिखाया है कि डॉक्टर से लेकर देखने वाले हर इंसान की हंसी छूट गई. आम तौर पर बच्चे पैदा होने पर जोर-जोर से रोते हैं, लेकिन यह जनाब अस्पताल के बेड पर सिर के पीछे दोनों हाथ रखकर किसी राजा-महाराजा की तरह बेफिक्र होकर सोफे पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं.

सिर के पीछे हाथ और पैर पर पैर, नन्हे नवाब का स्वैग

इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे इस क्यूट वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए बेड पर लिटाया गया नवजात शिशु बेहद आराम के मूड में है. बच्चे ने अपने दोनों हाथ सिर के पीछे टिका रखे हैं और पैर क्रॉस करके एकदम 'बॉस एटीट्यूड' में लेटा हुआ है. डॉक्टर जब स्टेथोस्कोप लगाकर उसकी जांच करने की कोशिश करते हैं, तब भी इस नन्हे उस्ताद के चेहरे पर रत्ती भर भी शिकन नहीं आती. उसकी यह बेफिक्र अदा देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह कह रहा हो "अरे भाई, डिस्टर्ब मत करो, बहुत लंबी यात्रा करके आया हूं."

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्यूट अंदाज ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

अस्पताल के बेड पर नवजात का यह अनोखा पोज और चेहरे के भाव देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं. बच्चे का यह बेफिक्र अंदाज और उसका स्वैग हर किसी का दिल जीत रहा है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की आई बाढ़

वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही यूजर्स ने इस पर एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा... "यह बच्चा तो पैदा होते ही जीवन का आनंद ले रहा है, इसका एटीट्यूड तो बड़े-बड़े अफसरों जैसा है." दूसरे यूजर ने कमेंट किया..."लगता है यह पिछली जिंदगी में कोई बड़ा सेठ था, अस्पताल में भी वही पुराना मिजाज कायम है." वहीं एक और यूजर ने कहा..."दुनिया का सबसे शांत और कूल बच्चा, सिर पर हाथ रख कर लेटने का स्टाइल एकदम कतई जहर है."

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
Advertisement

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget