बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मामला काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो जितना दर्दनाक है उतना ही अजीब भी है. घटना मध्यप्रदेश के विदिषा जिले की है.

सोचिए आप बालकनी से गुटका थूकने जाएं और थूकते ही आपको 11केवी का झटका लगे तो? जाहिर है पूरे चांस हैं कि इंसान की मौत हो जाएगी. ऐसा ही कुछ हुआ मध्यप्रदेश के विदिषा में, जहां एक बुजुर्ग जब बालकनी से गुटका थूकने बालकनी में आया तो उसकी पीक गली से गुजर रही 11 केवी लाइन पर जा पड़ी और फिर हुआ मौत का तांडव जिसने चाचा की जान ले ली. सोशल मीडिया पर अब यह मामला काफी वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
गुटका थूकने गया बुजुर्ग और थम गई सांसें
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मामला काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो जितना दर्दनाक है उतना ही अजीब भी है. घटना मध्यप्रदेश के विदिषा जिले की है जहां एक बुजुर्ग शख्स जिसकी उम्र करीब 60 साल थी, अपने निर्माणधीन मकान की बालकनी से गुटका थूकने की कोशिश में जान गंवा बैठे. दरअसल, जिले के गंजबासौदा इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई. बुजुर्ग की जब बालकनी से गुटका थूक रहे थे तो उनकी पीक वहां से गुजर रही 11 केवी लाइन को छू गई जिसके बाद करंट सीधा बुजुर्ग को लगा और उनका शव छज्जे पर ही लटका रह गया.
निर्माणधीन मकान में रहकर वहीं करता था काम
बताया जा रहा है कि गंजबासौदा के वार्ड नंबर 6 में यह दर्दनाक घटना घटी. सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के मुताबिक यह बुजुर्ग 60 साल का था और निर्माणधीन मकान में रहकर वहीं काम करता था. हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह मामला वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए.
यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, गुटका इस तरह से भी जान लेता है पता नहीं था
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक यूजर ने लिखा....मौत का कोई भरोसा नहीं, कहीं भी आ सकती है. एक और यूजर ने लिखा...गुटका इस तरह से भी जान ले सकता है ये पता नहीं था. तो वहीं एक और यूजर ने अपने दोस्त को टैग करते हुए लिखा कि भाई अब तो गुटका छोड़ दे. वहीं कई यूजर्स इसे प्रशासन की लापरवाही मान रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रशासन को ऐसी हाई वॉल्टेज लाइनों को कवर करके रखना चाहिए जिससे की आगे ऐसा हादसा न हो.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा





















