एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में केला बेचने निकले छोटे बच्चे को भीड़ ने लूटा, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बैलगाड़ी पर केले बेच रहे बच्चे से लोगों की भीड़ केले लूटते नजर आ रही है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है.

Pakistan Viral Video: पाकिस्तान में इन दिनों लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार के कारण महंगाई कई गुना बढ़ गई है. जिसके कारण गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. इसके साथ ही पाकिस्तान के कई इलाकों में लोगों को राशन के लिए घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. फिलहाल कंगाली की राह पर खड़े पाकिस्तान में जनता दाने-दाने के लिए मोहताज बनती जा रही है. जिससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो रहे हैं.

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख यूजर्स काफी दंग रह गए हैं. वीडियो को शेयर करने के साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह पाकिस्तान के किसी प्रांत का है. जहां लोगों की भीड़ इतनी पागल नजर आ रही है कि केले बेचने निकले एक गरीब बच्चे को लूटते दिख रहे हैं. लोगों की भीड़ जबरन ही बच्चे की बैलगाड़ी पर रखे केले को उठाकर भागते नजर आ रहे हैं. जिसे देख यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

भीड़ ने लूटे केले

फिलहाल एबीपी न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वहीं सोशल मीडिया पर इसे पाकिस्तान का होने का दावा कर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में बच्चे से लेकर बूढ़े और जवान तक केले बेच रहे बच्चे को कमजोर समझ उसकी मजबूरी का फायदा उठाने के लिए पागलों की तरह दौड़ कर आते और उसके ठेले से केले उठाकर भागते नजर आ रहे हैं. जिसे रोकने के लिए वह बच्चा अपनी बैलगाड़ी को भीड़ से निकालने की कोशिश भी करता है लेकिन लोग उसे घेरकर उसके केले छीन लेते हैं.

वीडियो को मिले 17 लाख व्यूज

सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो को देख यूजर्स को अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है. वहीं ज्यादातर यूजर्स पाकिस्तान में लोगों के इस तरह के व्यवहार को देख दंग रह गए हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर @crazyclipsonly नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 1.7 मिलियन तकरीबन 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को देख यूजर्स अपने रिएक्शन देते हुए बच्चे की मदद नहीं करने पर लोगों की आलोचना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः फिसलन भरी सड़कों पर बालू छिड़कते नजर आया मुंबई पुलिसकर्मी, यूजर्स का जीता रहा दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget