एक्सप्लोरर

फुल स्पीड में चल रही थी बाइक... फिर स्टंट करते हुए इस अंदाज में खाया गुटखा! अरेस्ट

Viral Video: एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवक को बाइक पर स्टंट करते हुए गुटखा खाते देखा जा रहा है. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिफ्तार कर लिया.

Stunt Viral Video: वर्तमान समय में हर किसी को सोशल मीडिया पर घंटों समय बर्बाद करते देखा जाता है. जिसके चलते कुछ लोग कम समय में वाह-वाही बटोरने और वायरल होकर फेमस होने के लिए अजीबोगरीब चीजों को करते नजर आते हैं. इन दिनों युवाओं के सिर पर स्टंट का जुनून देखा जा रहा है. जिसके चलते आए दिन हम सोशल मीडिया पर कई अतरंगी लोगों को स्टंटबाजी करते देख रहे हैं. जिन पर अब पुलिस कार्रवाई करती नजर आ रही है.

आमतौर पर हमारे देश में युवा बाइक को सड़क पर लहराते हुए चलाने के साथ ही फुल स्पीड में दौड़ाकर भगाते हुए स्टंट करते नजर आते हैं. जिसके कारण वह अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं और सड़क पर चलने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहते हैं. ऐसे में पुलिस भी सक्रिय रूप से इन स्टंटबाजों पर कार्रवाई कर स्टंट की दर में कमी लाना चाह रही है. वहीं आए दिन एक से बढ़कर एक युवा अपने स्टंट से पुलिस की नाम में दम कर रहे हैं.

स्टंट के दौरान खाया गुटखा

हाल ही में एक शख्स को सड़क पर बाइक को भगाते हुए उस पर खड़े होकर स्टंट करते देखा गया. दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स सड़क पर फुल स्पीड में भाग रही बाइक पर खड़ा नजर आ रहा है. जिस दौरान उसने बाइक का हैंडल छोड़ रखा है और वह गुटखा खाने की कोशिश करते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स को अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. वहीं वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गौतम बुद्ध पार्क का बताया जा रहा है.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो को सोशल मीडिया पर एएनआई न्यूज एजेंसी की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही दी गई जानकारी में बताया गया है कि बाइक पर खुलेआम हैरतअंगेज स्टंट कर रहे युवक पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस तरह से स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. बता दें की स्टंट के दौरान होने वाले कुछ हादसों में जहां लोगों की मौत हो जाती है, वहीं कई गंभीर रूप से घायल भी होते हैं.

यह भी पढ़ेंः तवे पर घी के स्विमिंग पूल में डुबो-डुबोकर बनाया ​पराठा, वीडियो को मिले 14 मिलियन व्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget