एक्सप्लोरर

मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल

सामने आई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मेरठ की एक रिहायशी गली में दो छोटे बच्चे बेफिक्र होकर सड़क पर बैठे खेल रहे थे. वे अपने खेल में इतने मग्न थे कि उन्हें आसपास का कोई ध्यान नहीं था.

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा खौफनाक और दिल नहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी. सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार गली में खेल रहे दो मासूम बच्चों को कुचलते हुए निकल जाती है. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग कार चालक की लापरवाही को लेकर बेहद गुस्से में हैं.

गली के मोड़ से आई काल बनकर सफेद कार

सामने आई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मेरठ की एक रिहायशी गली में दो छोटे बच्चे बेफिक्र होकर सड़क पर बैठे खेल रहे थे. वे अपने खेल में इतने मग्न थे कि उन्हें आसपास का कोई ध्यान नहीं था. इसी बीच गली के मोड़ से एक सफेद रंग की कार मुड़ती है. कार चालक की लापरवाही का आलम यह था कि उसने सड़क पर बैठे बच्चों को देखा तक नहीं और गाड़ी की रफ्तार धीमी किए बिना दोनों बच्चों को कुचलते हुए सीधे ऊपर से निकल गया.

चीख-पुकार मचते ही मौके पर दौड़े लोग

हादसे के ठीक बाद जैसे ही कार के नीचे बच्चे आए, जोर की आवाज हुई और कार चालक को अहसास हुआ कि गाड़ी के नीचे कुछ आ गया है. चालक ने तुरंत कार को रोका. चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग और बच्चों के परिजन बदहवास होकर बच्चों की तरफ दौड़े. लोगों ने तुरंत मशक्कत कर बच्चों को कार के नीचे से निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

सीसीटीवी फुटेज वायरल, लोगों में भारी गुस्सा

यह पूरी खौफनाक वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर हो रही है. वीडियो देखकर नेटिजन्स कार चालक पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि पतली गलियों में इतनी लापरवाही से गाड़ी चलाना सरासर जानलेवा है. एक यूजर ने लिखा...कार वाला अंधा था क्या. एक और यूजर ने लिखा...जरूर फोन में लगा होगा कार वाला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लगता है कार सवार ने शराब पी रखी थी.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget