एक्सप्लोरर

ये कितने दिन से भूखे हैं? इन्वेस्टर समिट में खाने के लिए मारामारी, काउंटर तोड़ प्लेट लेकर भागे लोग; देखें वीडियो 

मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के वायरल वीडियो की शुरुआत भीड़ की धक्का-मुक्की से शुरू होती है. पहले तो कुछ समझ नहीं आता है, लेकिन थोड़ी देर बाद दिखता है कि लोग प्लेट लेकर भाग रहे हैं.

Trending Video: मान लीजिए आप किसी भंडारे में गए हैं और खाने की लाइन में लगे हैं. अचानक से वहां खाने को लेकर मारामारी मच जाए तो आप हैरान नहीं होंगे, क्योंकि भंडारे में ऐसा स्वाभाविक है. लेकिन सरकारी कार्यक्रम में ऐसा हो तो बात तो बनेगी ही. इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के एक कार्यक्रम में खाने के लिए ऐसी मारामारी मची कि काउंटर तक टूट गए. 

इंटरनेट पर वायरल हुआ यह वीडियो मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेटर समिट के दौरान का है. बीते 24-25 फरवरी को भोपाल में समिट का आयोजन किया गया था, जिसमें कई उद्योगपति शामिल हुए और लाखों करोड़ के Mou भी साइन किए. हालांकि, कार्यक्रम में जब खाना शुरू हुआ तो भगदड़ जैसे हालात बन गए. वायरल वीडियो को देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे. 

टूट गए काउंटर, प्लेट लेकर भागे लोग

मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के वायरल वीडियो की शुरुआत भीड़ की धक्का-मुक्की से शुरू होती है. पहले तो कुछ समझ नहीं आता है, लेकिन थोड़ी देर बाद दिखता है कि लोग प्लेट लेकर भाग रहे हैं. इस दौरान लोग यह भी नहीं देखते कि कौन आगे है कौन पीछे, उनका निशाना सिर्फ प्लेट है. भीड़ खाने के लिए इतनी उतारली दिखी कि काउंटर तक तोड़ दिए गए. 

ये भुखमरे हैं, खाने को नहीं मिलता

थोड़ी देर वीडियो देखने के बाद आवाज सुनाई देती है. यह आवाज वीडियो बना रहे शख्स की है. समिट के दौरान यह अराजकता देख शख्स कहता है कि ये भुखमरे हैं, इन्हें खाने को कभी नहीं मिलता. इन पर जरा फोकस करो. सोचने वाली बात यह है कि इतनी मारामारी जब प्लेट के लिए है, तो खाने का क्या होगा. 

यूजर्स ने लिए मजे

वायरल हो रहे इस वीडियो @IndianTechGuide अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा क्या हुआ पोहा की जगह अच्छा खाना खिलाने लगे थे? तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे यहां कुछ गलत नहीं लगता, शादियों में अक्सर यह होता है. वहीं एक अन्य ने लिखा, भाई ये खाना भी नहीं था, ये लोग प्लेट के लिए लड़ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 'एलियंस धरती पर आएंगे और अमेरिका तबाह हो जाएगा...' सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ी भविष्यवाणी, वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
Father's Love: पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
Dog Stuck in Wall: दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget