एक्सप्लोरर

खोदा AC निकली शराब... ट्रेन में ऐसे छिपाकर ले जा रहे थे दारू, फिर पुलिस ने कर दिया कांड, वीडियो वायरल

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच में ठंडी हवा की जगह शराब की गंध फैलने पर जांच हुई तो एसी डक्ट से 316 मिनी शराब की बोतलें मिलीं. GRP ने कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया.

लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए गुरुवार की रात एकदम फिल्मी सीन जैसी हो गई. A2 एसी कोच में बैठे लोग परेशान थे कि कोच में एसी की ठंडी हवा क्यों नहीं आ रही है. ठंडी हवा न आने से कुछ लोगों ने पसीने में तरबतर हालत में शिकायत दर्ज कर दी. शिकायत के बाद जैसे ही ट्रेन लखनऊ जंक्शन पहुंची रेलवे के टेक्नीशियन को एक चेक करने के लिए बुलाया गया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने यात्रियों से लेकर अफसर तक सभी को हैरान कर दिया. 

दरअसल, टेक्नीशियन ने जैसे ही एसी डक्ट खोला तो पूरे कोच में ठंडी हवा की जगह शराब की तेज गंध फैल गई. लोग सोच रहे थे कि शायद किसी का बैग फट गया होगा लेकिन जब अंदर झांका गया तो वहां पैकेट पर पैकेट नजर आए. जिज्ञासा में जब पैकेट खोले गए तो नजारा देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई उन पैकेट के अंदर मिनी शराब की बोतलों का पूरा बार स्टॉक छुपा हुआ था. 

एसी डक्ट में बार का स्टॉक

मिनी शराब की बोतल मिलने के बाद जब GRP को सूचना दी गई और गिनती शुरू हुई तो एसी कोच डक्ट में से कुल 316 मिनी बोतली निकली. इनमें 256 ऑफिसर चॉइस और 60 आफ्टर डार्क ब्लू ब्रांड की थी. सभी बोतलें 180 एमल की पैकिंग में यानी कुल करीब 57 लीटर शराब थी. जांच में सामने आया कि यह सारा माल बिहार भेजा जा रहा था जहां 2016 से शराब बंदी लागू है. 

कोच अटेंडेंट गिरफ्तार 

GRP ने मौके से कोच अटेंडेंट आशीष कुमार को दबोच लिया. पूछताछ में उसने माना कि वह लंबे समय से यूपी से बिहार शराब पहुंच रहा था. उसका काम शराब को एसी डक्ट में छुपा कर ले जाना और गंतव्य स्टेशन पर सही व्यक्ति को सौंप देना था. रेलवे अफसर का कहना है कि इस नेटवर्क के बाकी लोगों की भी तलाश फिलहाल की जा रही है.

बिहार की शराबबंदी और तस्करों की क्रिएटिविटी 

बिहार में शराबबंदी के बाद तस्कर शराब ले जाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, कभी दूध के ड्रम में तो कभी ट्रकों के सीक्रेट चेंबर में शराब छिपा कर ले जाते हैं, लेकिन अब तो हद ही हो गई कि एसी कोच का डक्ट भी इस लिस्ट में जुड़ गया. शराब पकड़ने का यह वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर रेलवे अधिकारी ने हंसते हुए कहा कि अगर एसी चलता रहता तो शायद बार भी चलता रहता.

सोशल मीडिया पर बोतल एक्सप्रेस की धूम 

बिहार की ट्रेन में के एसी डक्ट में शराब मिलने के बाद से ही इसका वीडियो खूब वायरल होने लगा.  लोगों ने भी इस वायरल वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट्स किए. वायरल वीडियो को लेकर एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि टिकट में ड्रिंक फ्री थे क्या, वहीं दूसरा व्यक्ति कमेंट करता है कि ऐसी बंद बार चालू, आईआरसीटीसी का नया मॉडल आया है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि बिहार में तस्करी की क्रिएटिविटी का लेवल तो देखो. वहीं एक और व्यक्ति इसे लेकर कमेंट करता है कि प्लास्टिक बोतल में माउंटेन ड्यू दिखा देते तो कोई पकड़ता ही नहीं. वहीं एक और व्यक्ति मजे लेते हुए कहा कि अब समझ आया की ट्रेन अक्सर लेट क्यों होती है क्योंकि पहले शराब की डिलीवरी जो देनी होती है. 

ये भी पढ़ें- मोमोज की तबाही... पहले कढ़ाई में तला फिर चॉकलेट में डुबोया, वीडियो देखकर यूजर्स का हो गया दिमाग खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल
समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
Leopard Attacks Delivery Boy: डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
Bengaluru Viral Post: बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत
बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget