एक्सप्लोरर

Watch: गलती या मजाक? शख्स ने CV में कुत्ते की फोटो लगाकर मांगी नौकरी

Trending Post: एक शख्स ने नौकरी के लिए आवेदन करते वक्त बहुत बड़ी गलती कर दी. शख्स ने सीवी में अपनी फोटो की जगह एक कुत्ते की फोटो अटैच कर दी. एप्लीकेशन इंटरनेट पर वायरल हो गई है.

Trending News: नौकरी (Job) के लिए अप्लाई करते वक्त सबसे ज्यादा सावधानी एप्लीकेशन या रिज्यूम (Resume) बनाने में बरती जाती है. हर शख्स की यही कोशिश होती है कि उसके सीवी (CV) में कुछ भी गलती न हो और वो सबसे बेहतर बन सके, लेकिन हमारी दुनिया में कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो सीवी में ऐसी गलती कर देते हैं जिसका सुधारना नामुमकिन हो जाता है. 

दरअसल, एक शख्श ने नौकरी के लिए आवेदन करते समय बड़ी गलती कर दी. इस शख्स ने जॉब एप्लीकेशन में अपनी फोटो की जगह एक कुत्ते की फोटो अटैच कर दी. अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

ऐसी गलती कौन करता है?

वायरल हो रही फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स जॉब एप्लीकेशन सबमिट करते समय बड़ी गलती कर बैठता है. अपनी फोटो की जगह शख्स ने कुत्ते की फोटो अटैच कर दी और उसे कंपनी को सेंड भी कर दिया. फोटो में कुत्ता चश्मा लगाए हुए दिख रहा है.

ट्विटर पर पोस्ट की फोटो

@byron_queen नाम के यूजर ने रिज्यूम की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया है. इसके साथ उसने लिखा- जॉब एप्लीकेशन में मैंने गलती से स्टीव जॉब (Steve Jobs) जैसी ड्रेस पहने एक कुत्ते की फोटो अटैच कर भेज दी थी. यूजर ने ये भी लिखा कि आप भी सावधान रहें कि आप अपने 'जॉब्स' फ़ोल्डर में क्या-क्या सेव कर रखते हैं. 

बता दें कि अभी तक इस ट्विटर पोस्ट को 2.63 लाख से अधिक लाइक्स और 17 हजार से ज्यादा री-ट्वीट मिल चुके हैं. हजारों यूजर्स ने इसपर रिएक्ट किया है. किसी ने कहा कि लगता है शख्स को जॉब नहीं चाहिए, तो किसी ने कहा कि ऐसी गलती भला कोई कैसे कर सकता है?

नहीं मिली नौकरी

एक यूजर ने कहा- रिज्यूम देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही, तो दूसरे यूजर ने लिखा- जॉब के लिए अप्लाई करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए. कई यूजर्स ये जानने के लिए भी उत्सुक थे कि शख्स को जॉब मिली की नहीं. इस पर शख्स ने जवाब दिया कि उसे जॉब नहीं मिली और वह अब भी नौकरी की तलाश में है. 

ये भी पढे़ं- Video: गर्मी में ठंडी का एहसास! फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बच्चों पर किया ठंडे पानी का छिड़काव

ये भी पढे़ं- Optical Illusion Photo: खुद को समझते हैं जीनियस, तो बताइये इन बिंदुओं में छिपी है किसकी तस्वीर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला
डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget