एक्सप्लोरर

छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी

जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी के बीच हुए मजेदार 'सगे भाई-बहन वाले क्लेश' का वीडियो वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखी नोंकझोंक पर जमकर मजे ले रहे हैं.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर इन दिनों चल रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों और भारी गहमा-गहमी के बीच एक बेहद अनोखा और मजेदार वाकया सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया है. जहां एक तरफ जंतर-मंतर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी और वहां कवरेज करने आए एक पत्रकार के बीच जमकर नोकझोंक हो गई. दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों आपस में एक-दूसरे को भाई-बहन कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और लोग इस पुलिस दीदी बनाम पत्रकार भाई की नोकझोंक को खूब पसंद कर रहे हैं.

ड्यूटी के बीच होने लगा झगड़ा

जंतर-मंतर पर चल रहे हंगामे के बीच रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी बनी बहन और मीडिया कवरेज कर रहा भाई अचानक आमने-सामने आ जाते हैं. सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच भी दोनों की भाई-बहन वाली नोकझोंक शुरू हो जाती है. वीडियो में महिला पुलिसकर्मी अपने पुलिस वाले रौब के साथ पत्रकार को वहां से हटने के लिए कहती नजर आ रही है, जबकि भाई भी एक रिपोर्टर के अंदाज में अपनी जगह पर डटे रहने की जिद पर अड़ा हुआ है.

जंतर-मंतर पर तनाव के बीच मुस्कुराए लोग

सोशल मीडिया पर इस अनोखी लड़ाई की टाइमिंग और दोनों के चेहरे के एक्सप्रेशंस को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वैसे तो जंतर-मंतर पर पुलिस बेहद सख्त और मुस्तैद दिखाई दे रही है, लेकिन इस वीडियो के सामने आने से वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों के चेहरों पर भी हल्की मुस्कान आ गई.

यह भी पढ़ें: Video: मौत को मात! दूसरी मंजिल से गिरे बच्चे के लिए मसीहा बना शख्स

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स मजेदार कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं. भाई-बहन की इस प्यारी तकरार पर चुटकी लेते हुए एक यूजर लिखता है कि, घर पर मम्मी सोच रही होंगी कि मैं मर जाऊंगी तुम दोनों बस लड़ते ही रहना.

वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि, यह तो बिल्कुल हमारे घर जैसा नजारा है, भाई चाहे पत्रकार बन जाए या बहन पुलिस, इनकी लड़ाई कभी खत्म नहीं हो सकती. कमेंट बॉक्स में लोग लगातार तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इस वीडियो ने जंतर-मंतर के तनावपूर्ण माहौल के बीच भी लोगों को हंसने का एक बेहतरीन मौका दे दिया है.

यह भी पढ़ें: कुत्ते को पंखा झलते बुजुर्ग का वीडियो वायरल, इमोशनल हुई इंटरनेट की दुनिया

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल
उज्बेकी महिला ने गाया होले होले हो जाएगा प्यार, आवाज का दीवाना हुए इंटरनेट
उज्बेकी महिला ने गाया होले होले हो जाएगा प्यार, आवाज का दीवाना हुए इंटरनेट
पुल से नीचे कूदी Tesla Roadster 2, फिर दिखा तकनीक का दम
पुल से नीचे कूदी Tesla Roadster 2, फिर दिखा तकनीक का दम
Advertisement

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget