एक्सप्लोरर

शख्स ने बिरयानी के साथ मांगी दही...तो गुस्साए रेस्टोरेंट स्टाफ ने पीट-पीटकर कर डाली हत्या, सामने आया Video

शख्स ने बिरयानी के साथ दही ऑर्डर किया था. उसको दही कम लग रही थी, इसलिए उसने रेस्टोरेंट से एक्स्ट्रा दही मांग ली. बस यही से सारा खूनी खेल शुरू हुआ.

हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने गए शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. शख्स पुंजागुट्टा में स्थित मेरिडियन रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने के लिए आया था. उसने बिरयानी के साथ दही ऑर्डर किया था. शख्स को दही कम लग रही थी, इसलिए उसने रेस्टोरेंट से एक्स्ट्रा दही मांग ली. बस यही से सारा खूनी खेल शुरू हुआ. भारत के कई हिस्सों में लोग खाना कम होने पर रेस्टोरेंट से एक्स्ट्रा देने की मांग करते हैं और ज्यादातर रेस्टोरेंट उन्हें एक्स्ट्रा आइटम देते भी हैं. बस इस शख्स ने भी यही काम किया था.

जब शख्स ने रेस्टोरेंट से एक्सट्रा दही देने को कहा तो इसके स्टाफ और मालिक आगबबूला हो गए. स्टाफ ने शख्स को एक्स्ट्रा दही देने से इनकार कर दिया, जिसकी वजह से शख्स का पारा हाई हो गया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई. लेकिन जब जुबानी जंग ज्यादा बढ़ गई, तब बात हाथापाई पर उतर पाई. रेस्टोरेंट का स्टाफ शख्स के साथ मारपीट करने लगा. स्टाफ ने शख्स को पीट-पीटकर इतनी बुरी तरह से जख्मी कर दिया कि उसको तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी. 

वायरल हुआ घटना का वीडियो

शख्स को इलाज के लिए जल्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मारपीट के बाद जब पुलिस आई तो शख्स उन्हें पूरी घटना विस्तार से बताने लगा. इसी दौरान वह अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ देर इलाज चलने के बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. पीड़ित व्यक्ति का नाम लियाकत बताया जा रहा है, जो रविवार रात को बिरयानी खाने के लिए रेस्टोरेंट आया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सैकड़ों लोग थे मौजूद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले बहस होती है, फिर बात हाथापाई तक आ जाती है. जिस वक्त शख्स को पीटा जा रहा था, उस वक्त वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आगे आकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की. वीडियो में पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद नजर आ रही है. हर बार की तरह आसपास खड़े लोग सिर्फ हाथ पर हाथ धरकर पूरी घटना को होते देखते रहे. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी भड़क उठे हैं.

ये भी पढ़ें: 'Jawan' फिल्म का क्रेज अपरंपार, 'वर्क फ्रॉम थियेटर' करता नजर आया शाहरुख का ये फैन, PHOTO वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
स्टेज पर हसीना ने किया ऐसा किलर डांस, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए लोग
स्टेज पर हसीना ने किया ऐसा किलर डांस, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए लोग
'आ बैल मुझे मार!' चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड
'आ बैल मुझे मार!' चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget