एक्सप्लोरर

'Jawan' फिल्म का क्रेज अपरंपार, 'वर्क फ्रॉम थियेटर' करता नजर आया शाहरुख का ये फैन, PHOTO वायरल

'पठान' के बाद शाहरुख खान की 'जवान' साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर मूवी बन गई है. जवान ने भारत में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई कर ली है और धीरे-धीरे ये फिल्म 300 करोड़ के नजदीक पहुंच रही है.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो उनके फैन्स के बीच इसे पहले देखने की होड़ मचना शुरू हो जाती है. जिनके पास वक्त की कमी होती है, वह लोग भी किसी तरह वक्त निकालकर शाहरुख की फिल्म देखने के लिए जाते हैं. हाल ही में किंग खान की एंटरटेनर फिल्म 'जवान' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. 'जवान' फिल्म का लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. कोई पूरा का पूरा सिनेमा हॉल बुक कर रहा है तो कोई 'वर्क फ्रॉम होम' के बजाय 'वर्क फ्रॉम थियेटर' कर रहा है.

'पठान' के बाद शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan Movie) साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर मूवी बन गई है. जवान ने भारत में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई कर ली है और धीरे-धीरे ये फिल्म 300 करोड़ के नजदीक पहुंच रही है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 531 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लोग अपने जरूरी काम छोड़कर इस फिल्म को देखने के लिए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स वर्क फ्रॉम होम के बजाय 'वर्क फ्रॉम थियेटर' करता नजर आ रहा है.

'वर्क फ्रॉम थियेटर' की फोटो वायरल

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि शख्स थियेटर में बैठकर जवान फिल्म देख रहा है. साथ ही साथ लैपटॉप पर अपने ऑफिस का काम भी कर रहा है. इस फोटो को @neelangana नाम की एक यूजर ने 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है. उसने कैप्शन में लिखा, 'जब जवान का पहला दिन जरूरी हो, लेकिन जिंदगी #peakBengaluru हो. बैंगलोर इनोक्स में यह ऑब्जर्व करने को मिला. इस फोटो को लेते वक्त किसी भी ईमेल या टीम सेशन को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है.' महिला ने  @पीकबेंगलुरु को टैग भी किया है.

यूजर्स ने दिए रिएक्शन्स

महिला की इस पोस्ट को देखकर कई लोगों ने अपने अपने रिएक्शन्स शेयर किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'इस फोटो के लिए धन्यवाद. ये फिल्म के पहले दिन के क्रेज को दिखाती है.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हां काम तो जरूरी है. साथ ही अपनी बिज़ी लाइफ से रेस्ट पाने के लिए हम फिल्में देखने के लिए जाते हैं. इससे कम से कम कुछ वक्त के लिए हमें खुद को समय देने का मौका मिलता है.' 

ये भी पढ़ें: XL Bully डॉग का खौफनाक साया! सड़क पर चलने से घबराने लगे हैं लोग, सामने आया ये डराने वाला Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget