एक्सप्लोरर

'आ बैल मुझे मार!' चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त बाजार के चौक पर चहल-पहल बनी हुई है. इसी दौरान एक विशालकाय बैल सड़क से बेहद शांत अंदाज में चुपचाप गुजर रहा होता है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद हैरान कर देने वाला और सीख देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अक्सर कहावत सुनी जाती है 'आ बैल मुझे मार', लेकिन इस वीडियो में यह कहावत पूरी तरह से सच साबित होती नजर आ रही है. एक भरे-पूरे बाजार में शांत भाव से गुजर रहे बैल को बिना वजह छेड़ना एक बुजुर्ग शख्स को भारी पड़ गया. चाचा की जरा सी गलती और बेफिजूल की पंगेबाजी ने उन्हें सीधे अस्पताल की राह दिखा दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग चाचा की इस बेवकूफी पर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.

शांत खड़े बैल पर चाचा ने दे मारा लट्ठ

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त बाजार के चौक पर चहल-पहल बनी हुई है. इसी दौरान एक विशालकाय बैल सड़क से बेहद शांत अंदाज में चुपचाप गुजर रहा होता है. तभी चौक के किनारे आराम से बैठे एक बुजुर्ग चाचा के दिमाग में न जाने क्या सूझती है और वह अपने हाथ में लिया हुआ भारी-भरकम लट्ठ चलते हुए बैल पर पूरी ताकत से दे मारते हैं. बैल अपनी धुन में जा रहा था, लेकिन अचानक हुए इस हमले से उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

बैल ने लिया तुरंत बदला, हवा में उछालकर पटका

चाचा की इस हरकत से बैल तुरंत आक्रामक हो जाता है और बिना एक पल गंवाए पीछे मुड़ता है. गुस्साया बैल सीधे चाचा पर हमला बोल देता है. इससे पहले कि चाचा वहां से भाग पाते या संभल पाते, बैल अपने पैने सींगों से उठाकर उन्हें हवा में उछाल देता है और जमीन पर जोर से पटक देता है. अचानक हुए इस खौफनाक हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच जाती है और पास खड़े लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

इंटरनेट पर फूटा हंसी का ठहाका, लोगों ने दी सीख

घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया, यह देखते ही देखते वायरल हो गया। नेटिजन्स इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि "चाचा को फालतू की उंगली करने का नतीजा तुरंत मिल गया," तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि "इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार का लाइव प्रैक्टिकल." फिलहाल इस वीडियो से हर किसी को यह सीख मिल रही है कि बेजुबान जानवरों को बिना वजह परेशान करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget