एक्सप्लोरर

सीट को लेकर दो यात्रियों में मारामारी! पहले काटा फिर टांग पकड़ घसीटा, जमकर चले लात घूंसे

लोग कह रहे हैं कि ये तो कुश्ती का लाइव शो लग रहा है, जहां लड़ाई सिर्फ सीट के लिए नहीं बल्कि इज्जत और हार-जीत की भी बन गई. रेलवे के इस जनरल डिब्बे में जो हुआ वो अनोखा था.

भारतीय रेल में सफर करने वाले हर मुसाफिर ने कभी न कभी सीट को लेकर बहस जरूर देखी होगी, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने सीट की लड़ाई को पूरी तरह अगली लेवल पर पहुंचा दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो भारतीय रेलवे के जनरल कोच का है, जहां सीट के लिए शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में जबरदस्त मारामारी में बदल गई. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये तो कुश्ती का लाइव शो लग रहा है, जहां लड़ाई सिर्फ सीट के लिए नहीं बल्कि इज्जत और हार-जीत की भी बन गई. रेलवे के इस जनरल डिब्बे में जो हुआ वो इतना अनोखा था कि जिसने भी देखा, वो अपनी हंसी रोक नहीं पाया.

सीट के लिए भारतीय रेल में चले लात घूंसे

वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के जनरल कोच की अपर बर्थ पर एक शख्स आराम से बैठा था. तभी नीचे खड़ा दूसरा यात्री उस सीट पर बैठने के लिए बहस करने लगा. पहले तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई लेकिन मामला यहीं नहीं थमा. नीचे खड़े शख्स ने गुस्से में आकर ऊपर बैठे यात्री के पैर पकड़ लिए और पूरी ताकत से खींचना शुरू कर दिया, मानो रस्साकशी का मुकाबला चल रहा हो. मगर ऊपर वाला भी किसी पहलवान से कम नहीं था, उसने अपने पैर जमाकर पकड़ रखे थे. जब खींचतान से बात नहीं बनी तो नीचे खड़े शख्स ने अगले लेवल की तरकीब अपनाई, उसने गुस्से में आकर सीधे उसके पैरों में काट लिया. इस हमले से हक्का-बक्का ऊपर बैठा शख्स अपना संतुलन खो बैठा और नीचे आ गिरा.

लात घूंसे, चाटें..एक्शन फिल्म के रंग में रंगा पूरी डिब्बा

मगर कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. नीचे गिरने के बाद जैसे ही शख्स ने होश संभाला, उसके अंदर का रेसलर जाग उठा. उसने गुस्से में उसी आदमी को पकड़ लिया जिसने पैर खींचे और काटा था. फिर तो जनरल कोच की वो सीट कुश्ती का अखाड़ा बन गई. नीचे गिरे शख्स ने इतने थप्पड़, मुक्के और काटने की बारिश कर दी कि सामने वाला बेबस हो गया. मारपीट का ये नजारा देखकर आसपास खड़े बाकी यात्री भी दंग रह गए. कोई वीडियो बना रहा था तो कोई बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था, मगर दोनों लड़ने वालों का जोश इतना था कि किसी की सुनने को तैयार नहीं थे.

यह भी पढ़ें: प्रदर्शन कवर कर रही ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर को लगी पुलिस की गोली, कैमरे पर कैद हुई दर्दनाक घटना

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सीट लेना जरूरी है, ये मैटर नहीं करता कि कैसे ली जा रही है. एक और यूजर ने लिखा...रेलवे को दिखाओ, जो वंदे भारत नाम का ढोंग कर रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये कौनसा तरीका है भाई.

यह भी पढ़ें: इन्हें भी निबंध लिखना पड़ेगा... स्कूल की ड्रेस में थार चलाते दिखे बच्चे, वायरल रील देखकर आग बबूला हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो
ये है सरकारी सिस्टम... ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल
ये है सरकारी सिस्टम... ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget